Apple-1: नीलामी के लिए तैयार है एपल का 45 साल पुराना कम्प्यूटर, स्टीव जॉब्स ने अपने हाथों से बनाई थी ये खास मशीन

गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीगौरव पाण्डेय
Tue, 09 Nov 2021 07:46 PM IST
सार

प्रतिष्ठित टेक कंपनी एपल के एक शुरुआती कम्प्यूटर नीलामी के लिए तैयार है। कई मायनों में खास इस मशीन की इस नीलामी में खासी ऊंची बोली लगने के कयास जताए जा रहे हैं। जानिए इस खास कम्प्यूटर के बारे में...

विज्ञापन
Apple computer hand built by Steve jobs is ready for auction here is all you need to know
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

    विस्तार

    दिग्गज टेक कंपनी एपल के एक ओरिजिनल कम्प्यूटर की नीलामी होने जा रही है। इस कम्प्यूटर को 45 साल पहले कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स और स्टीव वॉजनियक ने अपने हाथों से बनाया था। एपल-1 नाम के इस कम्प्यूटर की नीलामी कैलिफोर्निया में होनी है और माना जा रहा है कि इसके लिए छह लाख डॉलर (लगभग 4.44 करोड़ रुपये) तक बोली लग सकती है।

    यह कम्प्यूटर उन 200 मशीनों में से एक है जिन्हें एपल की शुरुआत के समय जॉब्स और वॉजनियक ने बनाया था। इसकी खास बात यह है कि यह कम्प्यूटर हवाई में पाई जाने वाली एक अलग किस्म की कोवा लकड़ी के फ्रेम में है। मूल 200 कम्प्यूटर में से कुछ का ही निर्माण इस तरीके से किया गया था। कंपनी ने एपल-1 को मूल रूप से कंपोनेंट पार्ट के रूप में बेचा था।

    विज्ञापन

    एपल-1 के विशेषज्ञ कोरी कोहेन के अनुसार पुराने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर टेक इकट्ठा करने वालों के लिए यह कम्प्यूटर एक पवित्र समाधि की तरह है, जो इसे कई लोगों के लिए और आकर्षक बनाता है। नीलामी घर जॉन मोरन ऑक्शनर्स का कहना है कि यह कम्प्यूटर 1986 के पैनासोनिक वीडियो मॉनिटर के साथ आता है और इसके अब तक केवल दो मालिक रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस कम्प्यूटर को सबसे पहले कैलिफोर्निया के रैंचो कुकामोंगा में शैफी कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक्स के एक प्रोफेसर ने खरीदा था। बाद में प्रोफेसर ने यह कम्प्यूटर 1977 में अपने एक छात्र को बेच दिया था। जानकारी के अनुसार इस छात्र ने यह कम्प्यूटर तह केवल 650 डॉलर (वर्तमान में करीब 48 हजार रुपये) में खरीदा था। अब इसे नीलाम करने का फैसला किया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें