एपल का संकट: जानकारी लीक होने को लेकर कर्मचारियों को भेजा गया सीईओ टिम कुक का ई-मेल भी हुआ लीक, जानिए पूरा मामला

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीगौरव पाण्डेय
Thu, 23 Sep 2021 08:54 PM IST
सार

पिछले सप्ताह हुई एक बैठक की जानकारी लीक होने के बाद एपल के सीईओ ने सख्त रुख अपनाया और इसे लेकर अपने कर्मचारियों को एक ई-मेल लिखा। लेकिन, चेतावनी के रूप में लिखा गया यह ई-मेल भी लीक हो गया। यहां पढ़िए पूरा मामला...

Apple CEO Tim Cook warning mail to staff for leak of sensitive information got leaked
टिम कुक - फोटो : twitter.com/tim_cook

    विस्तार

    दिग्गज टेक कंपनी एपल के सीईओ टिम कुक ने अपने कर्मचारियों को एक ई-मेल भेजा है। इसमें उन्होंने कहा है कि कंपनी के बारे में संवेदनशील जानकारी लीक करने वाले लोगों को लिए कंपनी में कोई जगह नहीं है। कंपनी प्रबंधन ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, जिन्होंने ऐसी जानकारियां लीक की हैं।

    कुक की ओर से यह ई-मेल पिछले सप्ताह हुई एक बैठक की जानकारी लीक होने के बाद भेजा गया है। इस बैठक में फैसला लिया गया था कि एपल के कर्मचारी अब कार्यालयों में वापस लौटेंगे और एपल स्टोर नए कोविड-19 नियमों के अनुसार संचालित होंगे। कुक ने कहा कि एपल गोपनीय जानकारी का खुलासा बर्दाश्त नहीं करता है।

    लेकिन, जानकारी लीक होने पर चेतावनी के तौर पर भेजा गया टिम कुक का यह ई-मेल भी लीक हो गया। दि वर्ज ने इस ई-मेल की जानकारी प्रकाशित की है और कहा है एपल के सीईओ इसे प्रोडक्ट लीक से जोड़ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस तरह के लीक की जानकारी जुटाने के लिए एपल की ओर से एतिहासिक जांच की जा रही है।

    लीक हुई बैठक की ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर पहले कहा गया था कि टीका लगवाने और न लगवाने वाले कर्मचारी, दोनों को कोविड जांच कराने की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे कर्मचारी जिन्हें टीका नहीं लगा है उन्हें जांच बार-बार करानी पड़ सकती है। बैठक में कुक ने कर्मचारियों के लिए हाइब्रिड कार्यस्थल की बात भी कही थी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें