Apple अपने अधिकारियों के लिए रोज बुक करती है बिजनेस क्लास के 50 टिकट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 16 Jan 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
Apple Buys 50 Business Class Seats Every day From San Francisco to Shanghai
apple tim cook

    पिछले महीने रिपोर्ट आई थी कि ऐप्पल के नए आईफोन की बिक्री नहीं हो रही है। इसके बाद एक झटके में 5,25,800 करोड़ रुपये डूब गए, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि कंपनी की हालत पतली हो गई है। एक झटके में 5,25,800 करोड़ रुपये डूबने के बाद भी ऐप्पल की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह हर महीने अपने अधिकारियों के लिए रोज 50 बिजनेस क्लास टिकट बुक करवा रही है। ऐप्पल के 50 अधिकारी हर रोज अमेरिका से चीन जाते हैं। इसका खुलासा अमेरिकी एयरलाइन यूनाइटेड की एक लीक रिपोर्ट से हुआ है।

    ये भी पढ़ेंः एक झटके में Apple के डूबे 5,25,800 करोड़ रुपये, नहीं बिक रहे नए आईफोन

    अमेरिकी एयरलाइन यूनाइटेड की लीक रिपोर्ट के मुताबिक ऐप्पल हर रोज अपने अधिकारियों के लिए बिजनेस क्लास के 50 टिकट बुक कराती है, वहीं कंपनी सालाना अपने अधिकारियों की यात्रा पर करीब 15 करोड़ डॉलर यानि करीब 1 हजार करोड़ रुपये खर्च करती है। यह आंकड़ा सिर्फ एक एयरलाइंस का है, जबकि कंपनी अन्य एयरलाइंस से भी टिकट बुक कराती है।

    विज्ञापन
    Apple अपने अधिकारियों के लिए रोज बुक करती है बिजनेस क्लास के 50 टिकट

    एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐप्पल अपने अधिकारियों की यात्रा पर एक साल में कुल मिलाकर करीब 2 हजार करोड़ रुपये खर्च करती है जो कि फेसबुक और गूगल के मुकाबले 5 गुना है। बता दें कि फेसबुक और गूगल जैसी कंपनियों से अमेरिकी एयरलाइन यूनाइटेड को सालाना 3.4 करोड़ डॉलर यानि करीब 240 करोड़ रुपये की कमाई होती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट से यह भी खुलासा हुआ है कि ऐप्पल अपने अधिकारियों की चीन (शंघाई) यात्रा पर सबसे ज्यादा खर्च करती है। दरअसल ऐप्पल के अधिकतर प्रोडक्ट्स के हार्डवेयर चीन के शंघाई, ताइवान और हांगकांग जैसे शहरों में तैयार किए जाते हैं। ऐसे में अधिकारियों को बार-बार चीन आना-जाना होता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें