Apple watchOS 9: नींद, धड़कनों व कदम चाल तक की होगी निगरानी, जानिए क्या होंगे फीचर्स

Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली। Jeet Kumar
Wed, 08 Jun 2022 06:06 AM IST
सार

एपल का वॉचओएस 9 यूजर को कदमों की दूरी, पांव के जमीन पर रहने की अवधि और झुकाव आदि का डाटा भी दिखाएगा।

विज्ञापन
Apple announces watchOS 9
Apple Watch - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने नए वॉचओएस 9 की घोषणा वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में की है। इसमें वॉच को नए फेस दिए गए हैं। इससे हृदय के अनियमित धड़कनों और ली जा रही दवाओं की निगरानी भी संभव होगी। जानिए खूबियों के बारे में...

    नए फेस

    वॉच में लूनर, प्लेटाइम, मेट्रोपॉलिटन, एस्ट्रोनॉमी जैसे नए फेस मिलेंगे। मौजूद फेस भी अपडेट है। इनमें डिस्प्ले की गहराई, रंग और अन्य फीचर्स सुधारे गए हैं।

    विज्ञापन

    वर्कआउट

    एप में नई जानकारियां व मीट्रिक जोड़े गए हैं। इससे यूजर्स वर्कआउट को कस्टमाइज कर सकेंगे। यह वॉच उनके व्यायाम की गति, बल, हृदय गति, आवाज के पैटर्न का विश्लेषण कर खतरा होने पर चेतावनी भी देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एक्सरसाइज

    कई खेलों के मोड, मूवमेंट पैटर्न के विश्लेषण के लिए मोशन सेंसर हैं। तैराकी, बाइक चलाने या दौड़ने के बीच फर्क कर सकेंगे। हेल्थ एप में पीडीएफ में नोटिफिकेशन हर हफ्ते मिलेंगे, जिन्हें डॉक्टर को भेजना संभव होगा।

    कदम चाल पकड़ने और रिकॉर्ड सुधारने में मददगार

    एपल का वॉचओएस 9 यूजर को कदमों की दूरी, पांव के जमीन पर रहने की अवधि और झुकाव आदि का डाटा भी दिखाएगा। इससे लोगों को अपने ही दौड़ या अन्य रिकॉर्ड सुधारने के साथ जरूरी बदलाव करने आदि का भी मौका मिलेगा।

    नींद और आई मूवमेंट पर नजर

    नए वॉचओएस 9 में नींद की निगरानी को लेकर सुधार किया गया है। इसके विभिन्न चरण जैसे रेपिड आई मूवमेंट (रेम), कोर और डीप स्लीप आदि के आंकड़े नजर आएंगे।

    दवा खाई या नहीं यह भी देखेगा

    यह ओएस अब दवाएं व सप्लीमेंट लेने का इतिहास भी बताएगा। इन्हें समय पर लेने के नोटिफिकेशन देगा। अमेरिका में तो दवाओं से कोई खतरा महसूस होने पर चेतावनी भेजने का फीचर भी मिलेगा।

    धड़कनों पर भी रहेगी नजर

    एट्रियल फिब्रिलेशन के मरीजों में हृदय की धड़कन तेज या अनियमित हो जाती है, जिसमें ब्लड क्लॉट बनने का खतरा होता है। वॉचओएस 9 धड़कनों पर भी नजर रखते हुए ए-फिब के इतिहास और मौजूदा स्थिति की जानकारी देगी।

    शॉपिंग बिल चुकाने के लिए 6 हफ्ते भी मिलेंगे

    कूपर्टिनो। एपल ने कुछ ऐसी तकनीकों, सॉफ्वेयर अपडेट्स और सेवाओं की जानकारी दी, जो जल्द जारी होंगी। जानिए कैलिफोर्निया स्थित एपल हेडक्वार्टर से आए ये अपडेट-

    नया ऑपरेटिंग सिस्टम

    आईफोन में नए ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 16 से लॉक स्क्रीन में सुधार होगा। लाइव नोटिफिकेशन दिखेंगे।

    आई-मैसेज एडिटिंग

    मैसेज सिस्टम में भी सुधार हो रहा है। भेजे मैसेज एडिट होंगे। दोनों ओर आईफोन उपयोग करने वालों को ही सुविधा मिलेगी।

    एपल-पे :

    फाइनेंसिंग विकल्प मिलेगा। खरीदी गई चीजों की कीमत चार किस्तों में 6 हफ्ते में चुकाने का विकल्प होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें