RBI की रिपोर्ट को AnyDesk ने किया खारिज, कहा- खाते से पैसे नहीं चुराता ऐप

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 19 Feb 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
AnyDesk Deny RBI reports, Says our application steals money from user accounts
RBI ANYDESK

    AnyDesk ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आईबीआई) की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि AnyDesk के जरिए आपके बैंक अकाउंट खाली हो सकते हैं। बता दें कि 14 फरवरी को 2019 को आरबीआई के साइबर सिक्योरिटी और आईटी सेल की ओर से लोगों को अलर्ट करते हुए एक बयान में कहा गया था कि AnyDesk ऐप को भूलकर भी डाउनलोड ना करें। इस ऐप के जरिए आपके बैंक अकाउंट में सेंध लग सकती है और आपके खाते से पैसे चोरी हो सकते हैं।

    वहीं अब AnyDesk ने बैंक की इस रिपोर्ट को पूरी तरह से बकवास बताया है और कहा है कि एनीडेस्क ऐप किसी भी यूजर्स के अकाउंट से पैसे चोरी नहीं करता है और ना ही किसी यूजर्स का डाटा एकट्ठा करता है। कंपनी ने कहा है कि बैंक की ओर से जारी यह रिपोर्ट पूरी तरह से गलत है और इससे AnyDesk की छवि खराब होती है।

    विज्ञापन
    RBI की रिपोर्ट को AnyDesk ने किया खारिज, कहा- खाते से पैसे नहीं चुराता ऐप

    वहीं कंपनी ने यह भी कहा है कि हम उन लोगों से माफी मांगते हैं जो रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर के जरिए हुई धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। हम इसके लिए भी माफी मांगते हैं कि साइबर चोरों ने हमारे एनीडेस्क ऐप का गलत इस्तेमाल किया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने यह भी कहा कि AnyDesk एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस को रिमोट एक्सेस प्रदान करता है जिसके लिए बकायदा दोनों यूजर्स से इजाजत लेनी होती है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि हम लोगों को सलाह देते हैं कि अधिकृत लोगों को ही अपने फोन या सिस्टम का एक्सेस दें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें