एप्पल का इवेंट आजः लांच हो सकता है सस्ता और डुअल सिम वाला iphone

मोबाइल फोन इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक एप्पल का वार्षिक आईफोन इवेंट आज आयोजित होना है। भारतीय समयानुसार यह कार्यक्रम आज रात 10.30 बजे से शुरू होगा। खास बात यह है कि इस प्रोग्राम की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी, जिससे पूरी दुनिया के लोग इसे लाइव देख सकेंगे।
इस तरह देखें इवेंट की लाइव स्ट्रीम
एप्पल के इस प्रोग्राम में शामिल होने की चाहत हर टेक प्रेमी को रहती है। इस बार एप्पल ने ऐसे लोगों को इवेंट से पहले ही लाइव स्ट्रीमिंग की घोषणा कर खास तोहफा दे दिया है। इवेंट को देखने के लिए आप एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा इसे https://www.apple.com/apple-events/september-2018/ पर क्लिक करके भी देखा जा सकता है। मैक यूजर इसे तभी देख सकेंगे यदि उनका आपरेटिंग सिस्टम 10.2 या उससे ज्यादा का होगा। वहीं विंडोज यूजर इसे फायरफॉक्स, क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज के जरिए देख सकेंगे।
ये प्रोडक्ट हो सकते हैं लांच
जानकारी के मुताबिक इस इवेंट में नए आइफोन iphone xs, iphone xs plus, iphone 9 और iphone xc लांच हो सकते हैं।
ऐसा होगा iphone XS :
इसमें 5.8 इंच की एमोल्ड डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही इसमें 4 जीबी रैम के साथ 2.3 गीगाहर्ट्ज का हेक्साकोर A11 बॉयोनिक प्रोसेसर मिल सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें रेटिना फ्लैश के साथ 13MP+13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8 MP का फ्रंट कैमरा एप्पल दे सकता है।
ऐसा होगा iphone XS Plus :
फैबलेट पसंद करने वालों को यह फोन बहुत पसंद आ सकता है। जानकारी के मुताबिक इसमें 6.5 इंच की एमोल्ड डिस्प्ले होगी। प्रोसेसर और कैमरे की बात करें तो यह iphone xs जैसा ही होगा। 512 जीबी की इंटर्नल मेमोरी इस फोन का प्लस प्वाइंट रहेगा।
ऐसा होगा iphone XC :
2 जीबी रैम और 5.8 इंच की एमोल्ड डिस्प्ले वाले इस फोन में सिंगल रियर कैमरा और 7 MP के फ्रंट कैमरा हो सकता है। इस फोन में 2.53 गीगाहर्ट्ड का A11 बॉयोनिक प्रोसेसर होगा।
ऐसा होगा iphone 9 :
तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईफोन 9 भी इस साल एप्पल लांच करेगा जो कि अबतक का सबसे सस्ता आईफोन होगा। इसमें 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी और इसी आईफोन में डुअल सिम सपोर्ट भी मिलेगा। आईफोन 9 को चार रंगों में लांच किया जा सकता है।
ये सभी फोन 3D टच, नॉच स्क्रीन, फेस आइडी और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।
एप्पल स्मार्टवॉच :
खबर है कि Apple नई स्मार्टवॉच एप्पल वॉच सीरीज 4 होगा। शानदार डिजाइन और गोल डायल वाली इस स्मार्ट वॉच में आलवेज ऑन डिस्प्ले भी मिल सकता है।
आईपैड प्रो :
अभी तक मिली रिपोर्ट्स यह भी कह रही हैं कि एप्पल आईपैड का नया वर्जन आईपैड प्रो लांच करेगा। बेजललेस डिस्प्ले के साथ इसमें फेस अनलॉक फीचर बी मिलेगा।
मैकबुक एयर :
स्मार्टफोन के साथ ही इस इवेंट में एप्पल अपने नए मैकबुक एयर से भी पर्दा उठा सकता है। टेक गलियारों में चर्चा है कि इसमें रेटिना डिस्प्ले के साथ इंटेल का 8वें जेनरेशन का प्रोसेसर मिल सकता है।