गूगल ने तोड़ी एंड्रॉयड वर्जन के नाम मिठाइयों पर रखने की 10 साल पुरानी परंपरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 23 Aug 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
Android Q is officially Android 10 says google List of phones which will get the update
android 10 - फोटो : google

    गूगल ने एंड्रॉयड वर्जन के नाम मिठाइयों पर रखने की 10 साल पुरानी परंपरा को खत्म कर दिया है। अब एंड्रॉयड के अगले वर्जन का नाम एंड्रॉयड 10 होगा। नाम बदलने को लेकर गूगल ने कहा कि कई देश मिठाई के नाम को लेकर दुविधा में रहते हैं।

    ऐसे में एंड्रॉयड वर्जन का नाम संख्या में रखने का फैसला हुआ है। गूगल ने एंड्रॉयड 10 को लेकर एक वीडियो जारी किया और साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी नए नाम के साथ अपडेट किया है। दरअसल अभी तक एंड्रॉयड वर्जन के सभी नाम किसी-ना-किसी मिठाई के नाम पर ही है, लेकिन एंड्रॉयड 10 के साथ ऐसा नहीं होगा।

    विज्ञापन
    गूगल ने तोड़ी एंड्रॉयड वर्जन के नाम मिठाइयों पर रखने की 10 साल पुरानी परंपरा

    उम्मीद है कि जल्द ही एंड्रॉयड 10 का बीटा वर्जन जारी होगा। वहीं कंपनी ने एंड्रॉयड के लोगो में भी बदलाव किया है। पहले एंड्रॉयड, आइकन के दाहिनी ओर लिखा रहता था जो कि अब आइकन के नीचे आ गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कपकेक था एंड्रॉयड के पहले नर्जन का नाम

    बता दें कि एंड्रॉयड का पहला वर्जन 1.5 था जिसे कपकेक नाम दिया गया था और यह नाम कंपनी के एक प्रोग्राम मैनेजर ने ही दिया था। कपकेक अंग्रेजी अल्फाबेट के अक्षर सी से शुरू होता है। इसके बाद जितने भी वर्जन लॉन्च हुए उसका नाम अल्फाबेट अगले अक्षर के ऊपर रखा गया। जैसे- कपकेक के बाद डोनट (डी), इकलेयर (ई) आदि लॉन्च हुए। नए वर्जन का नाम एंड्रॉयड क्यू की जगह एंड्रॉयड 10 तय हुआ है।

    इन स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड 10 का अपडेट

    एंड्रॉयड 10 का सबसे पहले अपडेट गूगल पिक्सल 3, पिक्सल 2, पिक्सल और पिक्सल 3ए जैसे फोन को मिलेगा। कुल मिलाकर कहें तो सभी पिक्सल फोन में एंड्रॉयड 10 का अपडेट मिलेगा।

    गूगल ने तोड़ी एंड्रॉयड वर्जन के नाम मिठाइयों पर रखने की 10 साल पुरानी परंपरा

    नोकिया के फोन को भी मिलेगा एंड्रॉयड 10 का अपडेट

    एचएमडी ग्लोबल ने भी एंड्रॉयड 10 के अपडेट को लेकर लिस्ट जारी किया है। कंपनी के बयान के मुताबिक Nokia 7 Plus, Nokia 6.1 Plus, और Nokia 6 को पहले अपडेट मिलेगा। उसके बाद नोकिया के अन्य फोन को 2020 के पहली तिमाही में एंड्रॉयड 10 का अपडेट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें