मार्शमैलो के बाद एंड्रॉयड एन, जानिए क्या-क्या होंगे नए बदलाव

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Sat, 12 Mar 2016 01:30 PM IST
सार
विज्ञापन
Android N: release date, name and features

    गूगल ने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम की नई अपडेट देने की तैयारी शुरू कर दी है। एंड्रॉयड एम के बाद कंपनी एंड्रॉयड एन ओएस लाने वाली है। एंड्रॉयड एन (Android N ) कई सारे सुधार और नए फीचर्स शामिल किए हैं। जानिए गूगल के लेटेस्ट एंड्रॉयड एन मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम की खास बातें।

    मार्शमैलो के बाद एंड्रॉयड एन, जानिए क्या-क्या होंगे नए बदलाव

    एंड्रॉयड एन रिलीज की तारीख और डिवाइस उपलब्धता:

    गूगल ने 9 मार्च को एंड्रॉयड एन का प्रिव्यू वर्जन पेश किया था। आमतौर पर नए एंड्रॉयड ओएस को गूगल आई/ओ (Google I/O) कॉन्फ्रेंस में शोकेस किया जाता है जो 18 मई, 2016 को होने वाली है। गूगल का कहना है कि एंड्रॉयड एन का फाइनल प्रिव्यू वर्जन गर्मियों तक तैयार हो जाएगा। फाइनल वर्जन अक्टूबर के आसपास जारी किया जाएगा। ठीक नया नेक्सस फोन लॉन्च के करीब। उसके बाद अगले कुछ हफ्तों में मौजूदा नेक्सस डिवाइस के लिए एंड्रॉयड एन रोलआउट हो जाएगा। उम्मीदे है कि एंड्रॉयड एन 2017 में सैमसंग ए7 स्मार्टफोन पर कुछ देश में उपलब्‍ध होगा।

    मार्शमैलो के बाद एंड्रॉयड एन, जानिए क्या-क्या होंगे नए बदलाव

    एंड्रॉयड एन का पूरा नाम:

    यह एक लंबे समय से स्थापित परंपरा है कि एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम मीठे व्यंजन के तौर पर रखा जाता है। हम केवल क्या नाम होगा पर अटकलें कर सकते हैं, या तो किसी डेजर्ट या फिर किसी स्वीट्स का एक प्रकार होगा। इन सामान्य नामों किटकैट अपवाद है जो जाहिर तौर पर एक ब्रांड है। हिरोशी लॉक्‍खेमर, एस वी पी एंड्रॉयड, क्रोम ओएस और गूगल के क्रोमकास्ट के संकेत से लगता है कि एंड्रॉयड के अगले वर्जन का नाम एक और ब्रांड के नाम पर रखा जा सकता है मतलब न्यूटेला (Nutella) भी हो सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें