Alert: नए बैंकिंग वायरस से सावधान, ऑडियो और फोन कॉल तक की कर रहा रिकॉर्डिंग, चेतावनी जारी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 17 Oct 2023 05:26 PM IST
सार

स्पाईनोट मैलवेयर एप को बाहरी ट्रिगर के माध्यम से लॉन्च किया जा सकता है। स्पाईनोट सैम्पल स्पाइवेयर है जो विभिन्न प्रकार की जानकारी को लॉग और चुराता है, जिसमें की स्ट्रोक, कॉल लॉग, इंस्टॉल किए गए एप्लिकेशन की जानकारी आदि शामिल है।

विज्ञापन
android alert banking trojan spynote record audio phone calls to steal data
SpyNote Android Trojan - फोटो : iStock

    विस्तार

    यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। स्पाईनोट (SpyNote) नाम के एक फेक बैंकिंग एप को देखा गया है, जो यूजर्स की ऑडियो और फोन कॉल तक की रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। साइबर सिक्योरिटी कंपनी F-secure ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। कंपनी का कहना है कि यह मैलवेयर एसएमएस फिशिंग की मदद से स्मार्टफोन में दाखिल हो रहा है।

    एफ-सिक्योर के एक रिसर्चर के अनुसार, स्पाईनोट मैलवेयर एप को बाहरी ट्रिगर के माध्यम से लॉन्च किया जा सकता है। एक बार डिवाइस में आने के बाद मैलवेयर एप मुख्य गतिविधि लॉन्च करता है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह एक्सेसिबिलिटी अनुमतियां मांगता है, बाद में ऑडियो और फोन कॉल रिकॉर्ड करने, कीस्ट्रोक्स लॉग करने के साथ-साथ मीडियाप्रोजेक्शन एपीआई के माध्यम से फोन के स्क्रीनशॉट कैप्चर करने के लिए खुद को अतिरिक्त अनुमतियां देने के लिए इसका लाभ उठाता है। यानी मैलवेयर आपकी हर एक एक्टिविटी को देख सकता है। सिक्योरिटी कंपनी के अनुसार, ये फेक मैलवेयर एसएमएस फिशिंग यानी ईमेल या व्हाट्सएप के जरिए आपके स्मार्टफोन में दाखिल होता है।

    विज्ञापन

    रिसर्चर के अनुसार, स्पाईनोट सैम्पल स्पाइवेयर है जो विभिन्न प्रकार की जानकारी को लॉग और चुराता है, जिसमें की स्ट्रोक, कॉल लॉग, इंस्टॉल किए गए एप्लिकेशन की जानकारी आदि शामिल है। यह पीड़ित के डिवाइस पर छिपा रहता है जिससे इसे नोटिस करना मुश्किल हो जाता है। यह अनइंस्टॉलेशन को भी बेहद मुश्किल बना देता है। यानी आप इसे आसानी से फोन से हटा भी नहीं पाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें