Android 16: बदलने वाला है एंड्रॉयड फोन के इस्तेमाल का तरीका, जानें इसके सभी स्पेशल फीचर्स
Find My Device अब Find Hub बन चुका है। इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी जोड़ी गई है, जिससे बिना मोबाइल नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी अपने डिवाइस, दोस्तों या परिवार को ट्रैक किया जा सकता है। यह फीचर सुरक्षा और कनेक्टिविटी दोनों को बेहतर बनाएगा।

विस्तार
Google ने हाल ही में द एंड्रॉयड शो: I/O Edition का आयोजन किया, जो Google I/O 2025 से पहले हुआ। इस शो में Android 16 और पूरे एंड्रॉयड इकोसिस्टम में आने वाले नए फीचर्स की झलक पेश की गई। Android 16 के साथ-साथ Wear OS 6 में नए डिजाइन, Gemini का सभी डिवाइस में इंटीग्रेशन और बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स इस अपडेट के मुख्य आकर्षण रहे। आइए जानते हैं क्या-क्या खास होगा Android 16 में...
Android 16 में Advanced Protection नामक नया फीचर पेश किया गया है, जो सुरक्षा सेटिंग्स के लिए एक सेंट्रल कंट्रोल पॉइंट की तरह काम करेगा। इसके तहत कई महत्वपूर्ण Intrusion Logging- सिक्योरिटी लॉग अब क्लाउड में सुरक्षित रूप से स्टोर होगा, USB Protection- अनचाहे यूएसबी कनेक्शन से सुरक्षा, Wi-Fi सुरक्षा- असुरक्षित नेटवर्क से ऑटोमैटिक कनेक्शन को बंद करने की सुविधा, Scam Detection- Google के स्कैम डिटेक्शन फीचर का फोन एप से इंटीग्रेशन जैसे सिक्योरिटी फीचर्स मिलेंगे।
Find My Device अब Find Hub बन चुका है। इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी जोड़ी गई है, जिससे बिना मोबाइल नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी अपने डिवाइस, दोस्तों या परिवार को ट्रैक किया जा सकता है। यह फीचर सुरक्षा और कनेक्टिविटी दोनों को बेहतर बनाएगा।
- iPhone Fold: पहले फोल्डेबल आईफोन में मिलेगी ऐसी डिस्प्ले, नई लीक में सामने आई डिजाइन
- Work From Home Scam: पुलिस के हत्थे चढ़ा वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी करने वाला गैंग, 12 गिरफ्तार
- iPhone: भारत और चीन में आईफोन असेंबल होता है या मैन्युफैक्चर, दोनों में क्या है अंतर?
- काम की बात: कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, कहीं आप भी तो जल्दबाजी में नहीं करते ये गलती