Android 13: अपडेट होते ही Pixel की वायरलेस चार्जिंग हो गई बंद
Android 13 के अपडेट के बाद वायरलेस चार्जिंग की समस्या सिर्फ नए पिक्सल फोन में ही नहीं, बल्कि Pixel 4 और Pixel 4 XL जैसे कई मॉडल में भी देखने को मिल रही है। एक यूजर ने दावा किया है कि सेफ मोड में री-बूट करने के बाद यह समस्या दूर हो जा रही है

विस्तार
गूगल ने हाल ही में पिक्सल फोन के लिए Android 13 का अपडेट जारी किया है। Android 13 के साथ कई सारे फीचर्स भी आए हैं लेकिन एक बड़ा बग भी आया है। Android 13 के अपडेट के बाद पिक्सल फोन की वायरलेस चार्जिंग बंद हो गई है। कई यूजर्स ने इसकी शिकायत भी की है। 9To5Google की एक रिपोर्ट के मुताबिक Android 13 के अपडेट के बाद पिक्सल फोन के यूजर्स की वायरलेस चार्जिंग बंद हो गई है। इसकी जानकारी यूजर्स ने Reddit पर पोस्ट के जरिए दी है।
Android 13 के अपडेट के बाद वायरलेस चार्जिंग की समस्या सिर्फ नए पिक्सल फोन में ही नहीं, बल्कि Pixel 4 और Pixel 4 XL जैसे कई मॉडल में भी देखने को मिल रही है। एक यूजर ने दावा किया है कि सेफ मोड में री-बूट करने के बाद यह समस्या दूर हो जा रही है, हालांकि एक अन्य यूजर ने दावा किया है कि यह तरीका उनके फोन पर काम नहीं कर रहा है।
Android 13 के साथ कई और दिक्कतें भी आई हैं। कुछ यूजर्स को Android 13 का अपडेट, Android 12 के नाम से आया है जो कि हैरान करने वाला है। गूगल ने अभी तक इस मसले पर कोई बयान नहीं दिया है और ना ही कोई नया अपडेट जारी किया है।
इसी साल मई में गूगल ने Google I/O 2022 इवेंट में एंड्रॉयड 13 की पहली झलक दिखाई थी। गूगल ने कहा है कि Android 13 का अपडेट जल्द ही Samsung Galaxy, Asus, HMD (Nokia), iQOO, Motorola, OnePlus, Oppo, Realme, Sharp, Sony, Tecno, Vivo, Xiaomi और अन्य कंपनियों के फोन के लिए इस साल के अंत तक जारी किया जाएगा।