Android 13: पिक्सल फोन के लिए हुआ रिलीज, जानें इसके टॉप फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 16 Aug 2022 02:15 PM IST
सार

एंड्रॉयड 13 के साथ गूगल ने यूनिफाइड सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी सेटिंग पेज के अलावा एलबम में आर्टवर्क को भी जोड़ा है। एंड्रॉयड 13 को टैबलेट के हिसाब से भी ऑप्टिमाइज किया गया है ताकि मल्टीटास्किंग में कोई दिक्कत ना हो। इसका फाइनल अपडेट अगस्त में रिलीज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Android 13 released for Google Pixels phone Samsung and more phones to receive very soon
Android 13 - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल ने नए एंड्रॉयड वर्जन Android 13 को लॉन्च कर दिया है, हालांकि इसे फिलहाल केवल Google Pixel फोन के लिए ही उपलब्ध कराया जा रहा है। गूगल ने कहा है कि Android 13 का अपडेट जल्द ही Samsung Galaxy, Asus, HMD (Nokia), iQOO, Motorola, OnePlus, Oppo, Realme, Sharp, Sony, Tecno, Vivo, Xiaomi और अन्य कंपनियों के फोन के लिए इस साल के अंत तक जारी किया जाएगा। बता दें कि इसी साल मई में गूगल ने Google I/O 2022 इवेंट में एंड्रॉयड 13 की पहली झलक दिखाई थी। आइए Android 13 के कुछ खास फीचर्स के बारे में जानते हैं...

    Android 13 के साथ बड़ा बदलाव डिजाइन को लेकर किया गया है। एंड्रॉयड 13 के साथ यूजर्स अपने किसी गैर-गूगल एप को भी कस्टमाइज कर सकेंगे। नए अपडेट के साथ एप आईकन और वॉलपेपर को कस्टमाइज करने के लिए ज्यादा विकल्प मिलेंगे। पहले किसी भाषा बदलने पर पूरे फोन की भाषा बदल जाती थी लेकिन अब Android 13 के साथ किसी खास एप की भाषा और फॉन्ट साइज को बदलने का विकल्प मिलेगा। Android 13 के साथ नए वॉलपेपर के साथ कस्टमाइज बेडटाइम और डार्क मोड मिलेगा। Android 13 के साथ पिक्सल फोन में spatial audio का सपोर्ट मिलेगा जो कि पहले से ही आईफोन में है। नया ओएस ब्लूटूथ के लिए भी लो एनर्जी (LE) ऑडियो का इस्तेमाल करेगा।

    विज्ञापन

    एंड्रॉयड 13 के साथ गूगल ने यूनिफाइड सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी सेटिंग पेज के अलावा एलबम में आर्टवर्क को भी जोड़ा है। एंड्रॉयड 13 को टैबलेट के हिसाब से भी ऑप्टिमाइज किया गया है ताकि मल्टीटास्किंग में कोई दिक्कत ना हो। इसका फाइनल अपडेट अगस्त में रिलीज किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एंड्रॉयड 13 के साथ लॉक स्क्रीन पर भी म्यूजिक प्ले हो सकेगी। इसके अलावा भूकंप को लेकर भी पहले के मुकाबले सटीक अलर्ट मिलेगा। भूकंप के अलर्ट के साथ उससे बचने के तरीके भी बताए जाएंगे। गूगल वॉलेट गूगल पे की डिजाइन में भी बदलाव किया गया है जिसके बाद आप इवेंट पास, पेमेंट कार्ड, इंश्योरेंस आदि को स्टोर कर सकेंगे।

    गूगल अनुवाद हुआ स्मार्ट

    गूगल अनुवाद को लेकर कंपनी ने बड़ा अपडेट जारी किया है। अब आप गूगल पर संस्कृत और भोजपुरी में भी अनुवाद कर सकेंगे। नए अपडेट के बाद गूगल अनुवाद में संस्कृत और भोजपुरी समेत आठ नई भाषाओं को जोड़ा गया है। नए अपडेट के बाद गूगल में आपको संस्कृत, असमिया, भोजपुरी, डोगरी, कोंकणी, मैथिली, मिजो और मेइतिलोन (मणिपुरी) में अनुवाद का मौका मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें