Google I/O 2022: Android 13 हुआ लॉन्च, अब भोजपूरी और संस्कृत में भी कर सकेंगे अनुवाद

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 May 2022 10:58 AM IST
सार

अब आप गूगल पर संस्कृत और भोजपुरी में भी अनुवाद कर सकेंगे। नए अपडेट के बाद गूगल अनुवाद में संस्कृत और भोजपुरी समेत आठ नई भाषाओं को जोड़ा गया है।

Android 13 Beta 2 Announced at Google I O 2022 And now you can translation in sanskrit and bhojpuri
Android 13 beta 2 - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल ने अपने सालाना इवेंट Google I/O 2022 में एंड्रॉयड 13 को लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा गूगल ने इन-हाउस प्रोसेसर के साथ Google Pixel 6a को भी लॉन्च किया है। गूगल मैप्स को लेकर भी नया अपडेट जारी किया गया है जिसे 'immersive view' नाम दिया गया है। इमर्सिव व्यू में बिल्डिंग और गलियों का डिजिटल अवतार दिखाया जाएगा। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भी मदद ली जाएगी। गूगल ने 2022 के अपने इस मेगा इवेंट में Android 13 का बीटा वर्जन 2 को भी लॉन्च किया है।

    Android 13 beta 2 रिलीज

    Google ने I/O 2022 में एंड्रॉयड 13 का बीटा वर्जन 2 रिलीज किया है जिसे कई सारे बदलाव के साथ पेश किया गया है। इसका पहला बीटा वर्जन पिछले महीने कुछ पिक्सल फोन के लिए रिलीज किया गया था। एंड्रॉयड 13 के साथ गूगल ने यूनिफाइड सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी सेटिंग पेज के अलावा एलबम में आर्टवर्क को भी जोड़ा है। एंड्रॉयड 13 को टैबलेट के हिसाब से भी ऑप्टिमाइज किया गया है ताकि मल्टीटास्किंग में कोई दिक्कत ना हो। इसका फाइनल अपडेट अगस्त में रिलीज किया जा सकता है।

    एंड्रॉयड 13 के साथ लॉक स्क्रीन पर भी म्यूजिक प्ले हो सकेगी। इसके अलावा भूकंप को लेकर भी पहले के मुकाबले सटीक अलर्ट मिलेगा। भूकंप के अलर्ट के साथ उससे बचने के तरीके भी बताए जाएंगे। गूगल वॉलेट गूगल पे की डिजाइन में भी बदलाव किया गया है जिसके बाद आप इवेंट पास, पेमेंट कार्ड, इंश्योरेंस आदि को स्टोर कर सकेंगे।

    गूगल अनुवाद हुआ स्मार्ट

    गूगल अनुवाद को लेकर कंपनी ने बड़ा अपडेट जारी किया है। अब आप गूगल पर संस्कृत और भोजपुरी में भी अनुवाद कर सकेंगे। नए अपडेट के बाद गूगल अनुवाद में संस्कृत और भोजपुरी समेत आठ नई भाषाओं को जोड़ा गया है। नए अपडेट के बाद गूगल में आपको संस्कृत, असमिया, भोजपुरी, डोगरी, कोंकणी, मैथिली, मिजो और मेइतिलोन (मणिपुरी) में अनुवाद का मौका मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें