इस भारतीय हैकर ने Uber में निकाला बग, कोई भी कर सकता था फ्री राइड

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Mar 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
Anand Prakash discovered free ride bug in UBER
उबर

    भारतीय हैकर आनंद प्रकाश ने उबर कैब में एक ऐसा बग निकाला है जिसका फायदा उठाकर कोई भी पूरी दुनिया में फ्री राइड कर सकता था। बग ढूंढने के लिए उबर ने आनंद प्रकाश को ईनाम भी दिया है। प्रकाश पिछले साल अगस्त में भी उबर में बग निकाल चुके हैं। उन्होंने कंपनी से परमिशन लेकर गलत पेमेंट करके भारत और अमेरिका में फ्री राइड भी किया है।

    आनंद ने उबर को कंसेप्ट वीडियो भी दिखाया है कि किस तरह इनवैलिड पेमेंट किया जा सकता है। आनंद ने बताया कि बिना पेमेंट किए ही बुकिंग कंप्लीट हो गई थी। आनंद इससे पहले फेसबुक में भी कई बग निकाल चुके हैं जिसके लिए फेसबुक ने उन्हें 10 लाख रुपये का ईनाम दिया था।

    विज्ञापन

    हालांकि इस बग को कोई आम ग्राहक नहीं ढूंढ सकता था। इसे खोजने के लिए कोडिंग और प्रोग्रामिंग की जानकारी होनी चाहिए। आनंद प्रकाश ने अपने ब्लॉग पर इस बग की कुछ डिटेल भी पोस्ट की है। इस बग को खोजने के लिए उबर ने आनंद का शुक्रिया अदा किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि आनंद प्रकाश वेब ऐप्लिकेशन सिक्योरिटी बेस्ड ब्लॉग चलाते हैं और वो प्रोडक्ट सर्विस इंजीनियर भी है। उबर की बग बाउंटी प्रोग्राम की लिस्ट में प्रकाश को 14वें स्थान पर रखा गया है। वहीं फेसबुक की बग बाउंटी लिस्ट में प्रकाश टॉप रैंकिंग में हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें