बड़ी डील की तैयारी में Airtel और Amazon, हो सकता है दो बिलियन डॉलर का निवेश

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 Jun 2020 06:49 PM IST
सार
Amazon to Be in Talks to with Bharti Airtel to Buy 2 Billion dollars Stake
Amazon Airtel Deal - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    वैश्विक महामारी के फैलने के बाद पूरी दुनिया का चीन से मोहभंग होने लगा है। इसका प्रमाण यह है कि कई बड़ी कंपनियों ने अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को चीन से दूसरे देश में शिफ्ट किया है। भले ही अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है, लेकिन संक्रमण की वजह से दुनिया के कई देश चीन के खिलाफ हो चुके हैं। दुनिया से चीन के मोहभंग का फायदा भारत को मिल सकता है।

    आने वाले समय में भारत डिजिटल हब बन सकता है। पिछले दो महीने में जियो में 70 हजार करोड़ से अधिक का विदेशी निवेश आया है। समाचार एजेंसी रॉयटर की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की बड़ी कंपनी अमेजन भारती एयरटेल में दो अरब डॉलर्स यानी करीब 15,109 करोड़ निवेश करने की तैयारी में है। यदि यह निवेश होता है तो एयरटेल में अमेजन की पांच फीसदी की हिस्सेदारी मिलेगी।

    ये भी पढ़ें:  डार्क वेब पर बिक रही है एक लाख से अधिक भारतीयों के आधार, पैन और पासपोर्ट की स्कैन कॉपी

    बता दें कि एयरटेल देश की तीसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास 30 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। भारती एयरटेल और अमेजन के बीच डील की रिपोर्ट उस वक्त आई है जब तमाम विदेशी कंपनियां भारती में निवेश को लेकर इच्छुक हैं। रिलायंस जियो में हाल ही में फेसबुक, केकेआर और अन्य कंपनियों ने कुल 10 बिलियन डॉलर्स यानी करीब 75,550 का निवेश किया है।

    भारती एयरटेल और अमेजन के बीच यह डील फिलहाल शुरुआती चरण में है। आने वाले समय में इसमें बदलाव भी सकता है। इस डील को लेकर अमेजन और भारती एयरटेल ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। बता दें कि इससे पहले वोडाफोन आइडिया और गूगल के बीच डील की खबरें आई थीं, लेकिन बाद में कंपनी ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि इस तरह की कोई डील उनके बीच में नहीं हो रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें