अमेजन का बड़ा दांव: 599 रुपये में सालभर मौज, Netflix-Disney+ Hotstar की बढ़ी टेंशन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 07 Nov 2022 01:26 PM IST
सार

अमेजन भारत में अपने प्लेटफॉर्म की वृद्धि में तेजी लाने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि यह नेटफ्लिक्स, वूट और डिज्नी + हॉटस्टार जैसी अन्य स्ट्रीमिंग सर्विस को लगातार टक्कर दे रहा है।

विज्ञापन
Amazon Prime Video Announced Rs 599 Annual Subscription plan in India
Amazon Prime Video

    विस्तार

    अमेजन प्राइम ने सबसे कम कीमत वाला नया सालाना सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है। इस प्लान में 599 रुपये की कीमत में सालभर के लिए अमेजन प्राइम का लाभ लिया जा सकता है। हालांकि, इस सब्सक्रिप्शन प्लान को मोबाइल एडिशन के लिए लॉन्च किया गया है। दरअसल, अमेजन भारत में अपने प्लेटफॉर्म की वृद्धि में तेजी लाने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि यह नेटफ्लिक्स, वूट और डिज्नी + हॉटस्टार जैसी अन्य स्ट्रीमिंग सर्विस को लगातार टक्कर दे रहा है।

    अमेजन के नए 599 रुपये वाले प्राइम वीडियो मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ केवल स्मार्टफोन पर ही वीडियो और मूवी का मजा लिया जा सकता है। यूजर्स टीवी और लैपटॉप में प्राइम वीडियोज नहीं देख सकेंगे। हालांकि, नए प्लान के साथ अमेजन प्राइम के सभी कंटेंट जैसे नयी फिल्में, अमेजन ओरिजनल, लाइव क्रिर्केट और इसी तरह के लेटेस्ट कंटेंट को एक्सेस किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Apple: Hey Siri नहीं अब कहिए सिर्फ Siri, वॉयस कमांड को बदलने की तैयारी में एपल

    वहीं यूजर्स को केवल सिंगल स्क्रीन सपोर्ट मिलेगा। यानी यूजर्स एक टाइम पर केवल एक ही फोन में अमेजन प्राइम को लॉग-इन कर सकेंगे। नए प्लान के साथ साइन-अप करने के लिए यूजर्स प्राइम वीडियो एप (एंड्रॉइड ) या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Prime Video Mobile Edition
    Prime Video Mobile Edition - फोटो : Amazon

    प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन

    प्राइम वीडियो मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ ग्राहकों को स्टैंडर्ड डेफिनेशन यानी SD क्वॉलिटी में वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है। यानी ग्राहक केवल 480p क्वॉलिटी तक के वीडियो को देख सकेंगे। वहीं इस प्लान के साथ ग्राहकों को विज्ञापन भी देखने पड़ते हैं।

    बता दें कि प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन को सबसे पहले पिछली साल पेश किया गया था। मोबाइल एडिशन को प्लेटफॉर्म को कम कीमत में अधिक लोगों तक पहुंचाने और दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए लाया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें