Amazon Prime Day Sale: इस स्मार्टफोन पर मिलेगी बेस्ट डील, जानें कितने का मिलेगा फायदा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 22 Jul 2022 06:11 PM IST
सार

Amazon Prime Day 2022 में स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। यदि आप भी नए स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत पैसे बचा सकती है।

विज्ञापन
When is Amazon Prime Day Sale 2022? iPhone 13 Price Cut, Discount and Offers On Mobile Phones News in Hindi
Amazon Prime Day 2022 - फोटो : Amazon

    विस्तार

    अमेजन की प्राइम डे सेल 23 जुलाई से शुरू होने वाली है। इस सेल में हर साल की तरह भर-भर कर ऑफर्स की बारिश की जाती है। इस साल भी अमेजन और फोन निर्माताओं ने Amazon Prime Day 2022 में अपने स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट वाले ऑफर्स जारी कर दिए हैं। यदि आप भी नए स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत पैसे बचा सकती है। चलिए जानते हैं Amazon Prime Day 2022 में आपको किस फोन पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

    अमेजन की इस सेल में एपल आईफोन 13 के बेस वेरियंट को 66,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत 79,900 रुपये है, लेकिन बैंक ऑफर्स और कूपन का यूज करके इस फोन को आप 66,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन में A15 बायोनिक प्रोसेसर, 512 जीबी तक की स्टोरेज, 6.1 इंच की रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले और 12 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

    विज्ञापन

    OnePlus 10R पर इस सेल में लगभग 5 हजार रुपये का डिस्काउंट लिया जा सकता है। इस फोन की कीमत 38,999 रुपये है, लेकिन बैंक ऑफर्स और कूपन का यूज करके इस फोन को 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 6.7 इंच की HD+ एमोलेड डिस्प्ले, मीडियाटेक Dimensity 8100-Max प्रोसेसर, 150W की सुपर फ्लैश फास्ट चार्जिंग और Sony IMX766 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें