Alexa: एलेक्सा इस्तेमाल करने के लिए देने होंगे पैसे, अमेजन की है लंबी प्लानिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 22 Jun 2024 11:58 AM IST
सार

एलेक्सा सपोर्ट वाले कई सारे स्पीकर भी बाजार में हैं जिनमें अमेजन का भी स्पीकर शामिल हैं। ऐसे स्पीकर को स्मार्ट स्पीकर नाम दिया गया है। आमतौर पर Alexa को इस्तेमाल करने के लिए पैसे नहीं देने होते हैं लेकिन कंपनी अब इसके लिए पैसे लेने की प्लानिंग कर रही है।

विज्ञापन
Amazon May Charge For Alexa Says new Report a Major Overhaul Of AI Assistant
Amazon Alexa - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    वर्चुअल असिस्टेंट Alexa के बारे में आप जानते ही होंगे। एक दौर था जब बात-बात पर Alexa की बात होती थी, लेकिन अब यह क्रेज काफी हद तक कम हो गया है। Alexa, अमेजन का एक वर्चुअल असिस्टेंट है जो वॉयस कमांड के जरिए लोगों के सवालों के जवाब देता है।

    एलेक्सा सपोर्ट वाले कई सारे स्पीकर भी बाजार में हैं जिनमें अमेजन का भी स्पीकर शामिल हैं। ऐसे स्पीकर को स्मार्ट स्पीकर नाम दिया गया है। आमतौर पर Alexa को इस्तेमाल करने के लिए पैसे नहीं देने होते हैं लेकिन कंपनी अब इसके लिए पैसे लेने की प्लानिंग कर रही है।

    विज्ञापन

    एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन Alexa को इस्तेमाल करने के लिए आपको हर महीने 10 डॉलर यानी करीब 820 रुपये देने होंगे। दरअसल अमेजन अपने क्लासिक एलेक्सा (मौजूदा वर्जन) को खत्म करने की तैयारी में है। कंपनी की प्लानिंग क्लासिक एलेक्सा की जगह एआई सपोर्ट वाले Alexa को लॉन्च करने की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें