Amazon Great Republic Day sale 2023: मोबाइल फोन पर 40% की छूट, पांच दिनों तक चलेगी सेल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 13 Jan 2023 11:25 AM IST
सार

Amazon Great Republic Day sale 2023 सेल के लिए वेबसाइट पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। फिलहाल Realme Narzo 50 Pro 5G, Redmi A1 और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को कम कीमत के साथ लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Amazon Great Republic Day sale 2023 date offers on smartphones and more
Amazon Great Republic Day sale 2023 - फोटो : Amazon

    विस्तार

    अमेजन ग्रेड रिपब्लिक डे सेल 2023 (Amazon Great Republic Day sale 2023) सेल की घोषणा हो गई है। अमेजन की यह सेल 15 से 20 जनवरी 2023 तक चलेगी। Amazon Great Republic Day sale 2023 में स्मार्टफोन से लेकर एक्सेसीरीज, लैपटॉप, अमेजन डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी। इस सेल के लिए अमेजन ने SBI कार्ड के साथ साझेदारी की है जिसके तहत 10 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके अलावा Amazon Pay के साथ भी कई तरह के ऑफर्स मिलेंगे।

    Amazon Great Republic Day sale 2023 में मिलने वाले ऑफर्स

    अमेजन की सेल की शुरुआत 15 जनवरी से होगी जिसमें मोबाइल फोन, एक्सेसीरीज पर 40 फीसदी की छूट मिलेगी। इस सेल में Apple, iQoo, OnePlus, Samsung, Realme और Xiaomi जैसी कंपनियों के फोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। Amazon Great Republic Day sale 2023 सेल के लिए वेबसाइट पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। फिलहाल Realme Narzo 50 Pro 5G, Redmi A1 और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को कम कीमत के साथ लिस्ट किया गया है।

    विज्ञापन

    Amazon Great Republic Day sale 2023 लैपटॉप पर 75 फीसदी की छूट

    अमेजन की इस अपकमिंग सेल में लैपटॉप, ईयरबड्स आदि पर 75 फीसदी डिस्काउंट देने का वादा किया गया है। अमेजन प्राइम मेंबर को 24 घंटे पहले शॉपिंग का एक्सेस मिलेगा यानी प्राइम मेंबर्स 14 जनवरी की आधी रात से ही डिस्काउंट का लाभ ले सकेंगे। Amazfit GTS 2 Mini New Version, Boat Airdopes 141, Samsung Galaxy Tab S7 FE और Ptron BassBuds Jade को इस सेल में सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    होम अप्लायंसेज की बात करें तो स्मार्ट टीवी, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन पर अमेजन ने 60 फीसदी छूट का वादा किया है। 43-inch Mi TV 5X 4K टीवी, 55-inch Sony Bravia 4K गूगल टीवी कम कीमत में मिलेगा। इसके अलावा Amazon Echo स्मार्ट स्पीकर, Fire TV स्टिक और Kindle डिवाइस को 45 फीसदी डिस्काउंट में खरीदने का मौका मिलेगा। इस सेल के दौरान 60 से अधिक प्रोडक्ट भी लॉन्च होने वेाले हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें