2017 में अमेजन फाउंडर शुरू करेंगे स्पेस उड़ान, हजारों चाहते हैं अंतरिक्ष जाना

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Sat, 12 Mar 2016 12:27 PM IST
सार
  • विदेश ही नहीं अंतरिक्ष के लिए भी हवाई जहाज भरेंगे उड़ान।
  • अमेजन कंपनी के फाउंडर ने खोजी नई तकनीक, तैयारी में जुटे।
  • मंगल पर बसाना चाहते हैं कॉलोनी।
Amazon founder Jeff to launch space flights in 2017
फोटो : daily mail

    विस्तार

    अभी तक हवाई जहाज एक से दूसरे देश जाते थे और अंतरिक्ष में जाने के लिए रॉकेट। लेकिन अब ये ऐसी नई तकनीक आ रही जिसके बाद स्पेस के लिए भी उड़ाने भरा करेंगी।

    प्राइवेट स्पेस फर्म ब्लू ओरिजिन 2017 तक अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट अंतरिक्ष में भेजने की पूरी तैयारी में हैं। सिएटल में स्थित कंपनी के रीचर्स साइट के दौरे पर इसी कंपनी के फाउंडर जेफ बेजॉस ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हजारों लोगों ने इस ट्रिप पर जाने की इच्छा व्यक्त की है। लेकिन कंपनी अभी कोई रकम नहीं ले रही।

    एमेजन.कॉम के भी फाउंडर जेफ ऑनलाइन रिटेलर कंपनी से मिलने वाले करोड़ों रुपए को बड़े बड़े उपकरण खरीदने में लगा रहे हैं जो इस मिशन के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। इसके लिए 600 कर्मचारी भी रखे गए हैं जो पहले बोइंग हवाई जहाज के पार्ट बनाने के काम करते थे।

    मंगल पर कॉलोनी बसाना चाहते हैं जेफ

    2017 में अमेजन फाउंडर शुरू करेंगे स्पेस उड़ान, हजारों चाहते हैं अंतरिक्ष जाना
    फोटो : daily mail

    डेलीमेल की खबर के मुताबिक ब्लू ओरिजिन पहले भी दो बार स्पेसशिप लॉन्च कर चुके हैं और वो सफल भी रहा है। बेजॉस ने बताया कि कंपनी उन लोगों को रॉकेट इंजन बेचेगी जिन्हें सैटेलाइट लॉन्च करनी है और इसी से सबसे ज्यादा पैसा आएगा। यूनाइटेड लॉन्च अलाएंस ने ब्लू ओरिजन को एक रॉकेट इंजन बनाने का ऑर्डर दे भी दिया है।

    बेजॉस कहते हैं कि उनका मकसद दुनिया की पहली स्पेस फ्लाइट चलाने वाली कंपनी बनना नहीं है। असल मकसद इस लक्ष्य में इतना पर्फेक्ट हो जाना है कि साल में 100 सबऑर्बिटल फ्लाइट चलाएं। सुरक्षा उनका नंबर 1 लक्ष्य है।

    कंपनी ये भी चाहती है कि मंगल पर एक कॉलोनी स्थापित कर दी जाए ताकि बार बार के स्पेस लॉन्च में इतना खर्च न आए। तो यानी अगर बेजॉस और कंपनी के सारी कोशिशें रंग लाईं तो अगले साल तक अंतरिक्ष में भी उड़ाने जाएंगी और आप चाहें तो पैसा खर्च कर के वहां की सैर कर पाएंगे।