#Find_Life कैंपेन के साथ अमेजन पर फेस्टिव सीजन की हुई शुरुआत
यह कैम्पेन 2 सितंबर, 2022 से सभी डिजिटल माध्यम से शुरू हो गया है। छह सप्ताह तक चलने वाला डिजिटल कैंपेन त्योहारी सीजन के साथ शुरू हो गया है और दिवाली के अंत तक जारी रहेगा।

विस्तार
ई-कॉर्मस साइट अमेजन इंडिया ने #Find_Life कैंपेन के साथ फेस्टिव सीजन की शुरुआ कर दी है। इस कैंपेन को लेकर अमेजन इंडिया ने कहा है कि कैसे लोग Amazon.in पर अपने जीवन के सभी/अलग-अलग क्षणों के लिए प्रोडक्ट को खोजने के लिए आते हैं, कैसे Amazon.in उनको जीवन जीने और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करता है, इसकी झलक दिखाने के लिए Amazon.in ने आज एक डिजिटल कैम्पेन शुरू किया है।
Find_Life कैंपेन में वास्तविक ग्राहकों को दिखाया गया है जो Amazon.in पर विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट को खोजने में सक्षम थे और इससे उन्हें अपनी भावनाओं को व्यक्त करने, परिवार के साथ भागीदारी करने और जीवन का आनंद उठाने में मदद मिली। डिजिटल कैंपेन के पहले चरण में #Find_Life को आज सभी सोशल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया, अगले दो महीने में और वीडियो पेश किए जाएंगे। कैंपेन का टीजर आप अमेजन इंडिया के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।
फेस्टिव सीजन से पहले, Find_Life कैंपेन में Amazon.in के तीन वास्तविक ग्राहकों की कहानियां हैं - जयपुर की एक सात साल की लड़की जो डांस के जरिए अपनी खुशी को व्यक्त करती है, एक बीएमएक्स बाइकर जो नोएडा की सड़कों पर अपनी बाइक के साथ खुद को व्यक्त करता है और कोच्चि में एक युवा लड़के की दादा-दादी और परिवार के बीच खूबसूरत बातचीत को दिखाया गया है जिसमें वह मॉर्डन गैजेट्स से लेकर पारंपरिक भोजन के बारे में बात करता है।
ये कहानियां अलग-अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लोगों के जीवन के एक हिस्से को दिखाती हैं, दर्शकों को भारत की यात्रा कराती हैं, और रचनात्मक विजुअल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से जरूरतों को पूरा करने वाले उत्पादों की खोज को सामने लाती है।
स्टोरी को बेस्ट बनाने के लिए पूरे कैंपेन के वीडियो ड्रोन और हैंडहेल्ड दोनों कैमरों से शूट किया गया था। यह कैम्पेन 2 सितंबर, 2022 से सभी डिजिटल माध्यम से शुरू हो गया है। छह सप्ताह तक चलने वाला डिजिटल कैंपेन त्योहारी सीजन के साथ शुरू हो गया है और दिवाली के अंत तक जारी रहेगा।