मोटो 4जी प्लस की खरीद पर अमेजन ने दिए आकर्षक ऑफर्स

हाल ही में लेनोवो की स्वमित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने भारत में मोटो जी 4 प्लस (Moto G4 Plus) को लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन अमेजन उपलब्ध है। अमेजन में मोटो जी4 प्लस पर एक्सक्लूसिव लॉन्च ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर में ग्राहक मोटो जी4 प्लस की खरीद पर 15 हजार रुपये का गोकैश (GoCash) पा सकते हैं। इस कैश का इस्तेमाल होटल और फ्लाइट बुकिंग के दौरान goibibo.com पर सीमित समय में किया जा सकता है।
इसके अलावा चुनिदा ग्राहक कबाली मूवी के ऑडियो लॉन्च पर शामिल होने का मौका भी पा सकते हैं। साथ ही किंडल ऐप पर 1000 रुपये की कीमत की ई-बुक भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत ग्राहक मोटोरोला का पल्स 2 हेडफोन सिर्फ 499 रुपये में पा सकते हैं। अमेजन का यह ऑफर 22 मई तक ही सीमित है।

मोटो जी4 प्लस को दो वेरिएंट में पेश किया गया है 2जीबी रैम + 16जीबी वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये और 3जीबी रैम + 32जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 14,999 रुपये तय की गई है। कंपनी ने अभी मोटो जी4 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। यह अगले महीने भारत में उपलब्ध होगा।
मोटो जी4 प्लस के फीचर्स पर एक नजर

मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे ही हैं। दोनों फोन में कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर का अंतर है। मोटो जी4 में रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जबकि मोटो जी4 प्लस में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। मोटो जी4 प्लस का कैमरा लेजर ऑटोफोकस तकनीक के साथ काम करता है जो पीडीएएफ (फेस-डिटेक्शन ऑटो फोकस) के साथ है। मोटो जी4 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर की भी सुविधा दी गई है।
मोटो जी4 और जी4 प्लस में 5.5 इंच फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है। यह 1.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर और एड्रीनो 550 जीपीयू के साथ है। दोनों फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित हैं।
कनेक्टिविटी की बात करें तो ये डुअल सिम, 4जी, 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस के साथ है। मोटो जी4 और जी4 प्लस में 3000mAh की बैटरी दी गई है जो यह क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 15 मिनट की चर्जिंग के साथ छह घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।