अमर उजाला संवाद 2026: डिजिटल दौर की नई ताकत बने कंटेंट क्रिएटर्स, मंच पर हुई बड़ी चर्चा
लखनऊ में आयोजित 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' के दूसरे दिन मंच पर कंटेंट क्रिएटर्स को मौका दिया गया। इंटरनेट की दुनिया में कंटेंट क्रिएटर्स कैसे टेक्नोलॉजी की मदद से अपने कंटेंट को लोगों से पहुंचा रहे हैं, इस मुद्द पर पर विस्तार में चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने कंटेंट क्रिएटर्स के साथ-साथ विदेशी कंटेंट क्रिएटर भी शामिल हुए।

विस्तार
लखनऊ में आयोजित 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' के दूसरे दिन मंच पर कंटेंट क्रिएटर्स को मौका दिया गया। इंटरनेट की दुनिया में कंटेंट क्रिएटर्स कैसे टेक्नोलॉजी की मदद से अपने कंटेंट को लोगों से पहुंचा रहे हैं, इस मुद्दे पर पर विस्तार में चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में देश के कुछ जाने-माने कंटेंट क्रिएटर्स के साथ-साथ विदेशी क्रिएटर भी शामिल हुए।
कंटेंट क्रिएटर्स के लिए आयोजित अमर उजाला संवाद के इस सत्र में नाइजीरियाई कंटेंट क्रिएटर अगु स्टेनली चिएडोजी के साथ, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयुष्मान पंडिता और 'फ्लाइंग बॉयज' के नाम से लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर यश व ज्ञान भी शामिल हुए। पढ़िए संवाद के कुछ अंश...
कंटेंट क्रिएशन बनी ताकत: अगु स्टेनली
अगु स्टेनली ने बताया कि वह 7 साल पहले भारत पढ़ाई के सिलसिले से आए थे। उन्होंने लखनऊ से बी. फार्मा की पढ़ाई की और चार साल से हिंदी में कंटेंट बना रहे हैं। उन्हें एक हिंदी फिल्म के लिए डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी अप्रोच किया है। उन्होंने एक तेलुगु फिल्म भी की है। कंटेंट क्रिएशन की शुरुआत कैसे हुई, इसपर अबु ने बताया कि पहला वीडियो उन्होंने एक कैब में रिकॉर्ड किया था, जिसपर 1 करोड़ व्यूज आ गए थे।
एआई से कंटेंट क्रिएशन बना आसान: आयुष्मान पंडिता
एआई ने कंटेंट क्रिएशन को आसान और तेज बना दिया है। एआई टूल से एक घंटे में स्क्रिप्ट से लेकर वीडियो तक बनाई जा सकती है। बस हमें सही टूल के बारे में पता होना चाहिए। आयुष्मान ने कहा, "एआई से बने कंटेंट जैसे वीडियो को भी रिव्यू करने के लिए इंसान की जरूरत पड़ती है। फर्क ये है कि अब कम लोग ज्यादा काम कर पा रहे हैं। इससे सभी की प्रोडक्टिविटी बढ़ रही है।"
आयुष्मान ने बताया कि 2000 की शुरुआत में जब इंटरनेट आया था तो लोगों को नौकरी जाने का डर था, लेकिन इंटरनेट ने नई संभावनाएं पैदा कीं। हम अभी ट्रांसफॉर्मेशन फेज में हैं जो थोड़ी अनिश्चितता पैदा करता है। लेकिन अच्छी बात ये है कि कुछ समय बाद इसके परिणाम बेहतर होंगे।"
वह कंटेंट बनाएं जो सबको पसंद आए: यश और ज्ञान
यश और ज्ञान ने बताया, "हमने भारतीय रिश्तों को अपनी कंटेंट क्रिएशन की मजबूती बनाई। यही हमारी यूएसपी है। हम ऐसा कंटेंट बना रहे है जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखा।" एआई पर बात करते हुए यश ने कहा कि अगर आप एआई को अपना कलीग मानेंगे जो आपकी नौकरी छीन सकता है तो आप हमेशा डर-डर कर जिएंगे, लेकिन यदि आप उसे अपना नौकर मानेंगे जो आपको चार तरह के बिजनेस लाकर देगा तो आप खुशी से जीवन जी पाएंगे।"