मिलिए केविन और ब्रायन से, जिन्होंने 23 अरब डॉलर में बेच दिया इंस्टाग्राम और फेसबुक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 08 Jul 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
All you need to know about brian acton and kevin systrom who sold instagram and whatsapp to facebook
rian acton and kevin systrom - फोटो : amar ujala/रोहित झा

    आप में से अधिकतर लोगों को पता होगा ही कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप दोनों लोकप्रिय एप अब फेसबुक के पास हैं। इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप को 23 अरब डॉलर देकर मार्क जुकरबर्ग ने केविन सिस्ट्रॉम और ब्रायन एक्टन से खरीद लिया था। आज के समय में इंस्टाग्राम के पास करीब 1 अरब एक्टिव यूजर्स हैं। वहीं व्हाट्सएप के पूरी दुनिया में 150 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं, लेकिन क्या आप इन दोनों सोशल मीडिया एप को बनाने वाले दो 'महारथियों' के बारे में जानते हैं? आपको जानकारी हैरानी होगी कि इंस्टाग्राम जैसा दुनिया का सबसे बड़ा फोटो शेयरिंग एप बनाने वाले केविन कभी क्लब्स में (डिस्क जॉकी) डीजे के तौर पर काम करते थे। आइए जानते हैं व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम को बनाने वाले केविन सिस्ट्रॉम और ब्रायन एक्टन के बारे में...

    केविन की मां चाहती थी प्रोग्रामिंग में नाम रौशन करे बेटा

    kevin systrom
    kevin systrom - फोटो : social media

    केविन सिस्ट्रॉम का जन्म 30 दिसंबर 1983 को अमेरिका के मेसाचुसेट्स में हुआ था। केविन अमेरिकन कंप्यूटर प्रोग्रामर और आंत्रप्रेन्योर हैं। साल 2016 में वे अमेरिका के 40 साल के कम उम्र के सबसे अमीर आंत्रप्रेन्योर की सूची में भी शामिल हो चुके हैं। केविन ने अपने दोस्त माइक क्रिगर के साथ मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम बनाया था। केविन के पारिवारिक जीवन की बात करें तो उनके पिताजी डगलस सिस्ट्रॉम एक एचआर कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम करते थे। कंपनी का नाम टीजेएक्स था। उनकी मां का डेना शुरुआती दौर में प्रोग्रामिंग वेबसाइट मॉस्टर डॉट कॉम में काम करती थीं। केविन के पिताजी की केविन को लेकर कोई इच्छा सामने नहीं आई, लेकिन उनकी मां चाहती थीं कि केविन प्रोग्रामिंग के क्षेत्र में नाम रौशन करें।

    विज्ञापन

    हाईस्कूल की पढ़ाई के दौरान किया डीजे का काम

    DJ
    DJ - फोटो : Pixabay

    हाईस्कूल की पढ़ाई के दौर में केविन क्लब्स और प्राइवेट पार्टियों में डीजे के तौर पर काम करते थे। हाईस्कूल की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने एक प्रोग्राम तैयार किया जिससे अपने दोस्तों के साथ प्रैंक करते थे। दरअसल केविन एक मैसेजिंग एप तैयार किया था जिसे देखकर ऐसा लगता था कि सामने वाले का अकाउंट हैक हो गया है। ऐसे में केविन के दोस्त डर जाते थे और इसमें केविन को मजा आता था। हाईस्कूल के नाम उन्होंने कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया, लेकिन यहां उनका मन नहीं लगा और उन्होंने बाद में मैनेजमेंट साइंस और इंजीनियरिंग में एडमिशन ले लिया। इसी दौरान उन्हें फोटोग्राफी का चस्का लगा और उन्होंने एक फोटो शेयरिंग वेबसाइट बना डाली।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल और बरबन जैसी कंपनियों में किया काम

    google search
    google search

    इसी दौरान उन्हें मेफील्ड फेलोशिप प्रोग्राम के लिए चुना गया और इसके तहत उन्हें अन्य 12 छात्रों को रिसर्च से संबंधित वेबसाइट में काम करने का मौका मिला। कंपनी का नाम ओडियो था जिसे इवान विलियम्स ने तैयार की थी। आज यही कंपनी ट्विटर के नाम से जानी जाती है। बता दें कि ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी भी केविन के साथ ही काम करते थे। यूनिवर्सिटी की पढ़ाई करने के बाद केविन ने गूगल और सोशल साइट बरबन जैसी कंपनियों में अपनी सेवाएं दी। बरबन में काम करने के दौरान ही केविन को लगा कि बरबन में जरूरत से ज्यादा फीचर्स हैं जो यूजर्स को परेशान कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में इंस्टाग्राम तैयार किया। एप को लाइव करने के 24 घंटे क अंदर इसे 25 हजार लोगों ने डाउनलोड किया और सर्वर क्रैश हो गया। दो साल बाद केविन ने 1 अरब डॉलर में फेसबुक से इंस्टाग्राम का सौदा कर दिया, हालांकि इस सौदे के बाद भी केविन के पास 40 फीसदी हिस्सेदारी थी। केविन ने साल 2015 में निकोल शुत्ज के साथ शादी कर ली और आद उनकी एक बेटी फ्रेया भी है।

    कभी नौकरी नहीं देने वाले जुकरबर्ग ने ब्रायन का व्हाट्सएप 1,580 अरब रुपये में खरीदा 

    brian acton
    brian acton - फोटो : social media

    आज आप जिस व्हाट्सएप के कुछ देर ठप हो जाने पर परेशान हो जाते हैं उसे 2009 में ब्रायन एक्टन ने अपने दोस्त जेन कोउम के साथ मिलकर तैयार की थी। आपको आश्चर्य होगा कि ब्रायन एक्टन और जेन कोउम कभी याहू में काम करते थे। ब्रायन का जन्म 17 फरवरी 1972 को अमेरिका के मिशिगन में हुआ था। एक्टन की शुरुआती पढ़ाई फ्लोरिडा के लेक हॉवेल हाई स्कूल में हुई थी। पेंसिलवेनिया में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उन्हें स्कॉलरशिप भी मिली, हालांकि एक्टन ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने फेसबुक में नौकरी के लिए अप्लाई किया था, लेकिन उनका सेलेक्शन नहीं हुआ था। बाद में उन्होंने व्हाट्सएप बनाया जिसे फेसबुक ने 1,580 अरब रुपये में खरीदा। फेसबुक के साथ सौदा होने के बाद भी एक्टन के बाद 22 फीसदी शेयर थे। ब्रायन एक्टन ने 2,083 करोड़ रुपये सिलिकॉन वैली कंप्यूनिटी फाउंडेशन को दान में दी थी जिसके बाद उनकी पहचान दुनिया के तीसरे बड़े दानदाता के रूप में हुई। आपको बता दें कि ब्रायन एक्टन करीब एक दर्जन सोसायटी से जुड़े हैं जिन्हें वे समय-समय पर आर्थिक रूप से मदद करते हैं। साल 2017 में ब्रायन ने फेसबुक छोड़ दिया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें