Paytm Mall से अलीबाबा की भारतीय बाजार में एंट्री

टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 27 Feb 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
Alibaba entered in indian e commerce market with Paytm Mall
पेटीएम मॉल

    चीनी दिग्गज कंपनी अलीबाबा ने भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में पेटीएम मॉल के जरिए एंट्री कर ली है। पेटीएम के इस कदम से देसी कंपनियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पेटीएम मॉल एक ऐप है जो फिलहाल एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। अलीबाबा ने इस नई शुरुआत के लिए पेटीएम में करीब 20 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।

    कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक पेटीएम मॉल में जांचे-परखे डिस्ट्रीब्यूटर्स को ही कारोबार करने का मौका दिया जाएगा, क्योंकि कंपनी उत्पाद की गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता करना नहीं चाहती है। पेटीएम मॉल में फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, उपभोक्ताओं के यूज की वस्तुएं मिलेंगी।

    विज्ञापन

    एक और जहां स्नैपडील और फ्लिपकार्ट घाटे के चलते कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। ऐसे में पेटीएम का यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं हाल ही में ऐसी भी खबरें आ रहीं थी कि स्नैपडील से निकाले गए कर्मचारियों को पेटीएम नौकरी दे रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें