X Update: बदलने वाला है एक्स का एल्गोरिद्म, एलन मस्क ने कहा- गुमराह करने वाले पोस्ट की होगी छुट्टी
अब एलन मस्क ने कहा है कि X के एल्गोरिद्म में बदलाव होने जा रहा है, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह बदलाव कब से होगा। एलन मस्क ने अपने एक पोस्ट में कहा कि X का एल्गोरिद्म अपडेट जल्द ही रिलीज होने वाला है जो कि बहुत ही धमाकेदार होगा। इस अपडेट के बाद क्लिकबेट (गुमराह करने वाले पोस्ट) के लिए कोई जगह नहीं होगी।

विस्तार
एक्स (पूर्व में ट्विटर) में हर महीने कई सारे बदलाव हो रहे हैं। मालिक बनने के बाद से एलन मस्क इसमें लगातार बदलाव कर रहे हैं, हालांकि एल्गोरिद्म को लेकर बदलाव बहुत ही कम होते हैं। अब एलन मस्क ने कहा है कि X के एल्गोरिद्म में बदलाव होने जा रहा है, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह बदलाव कब से होगा।
एलन मस्क ने अपने एक पोस्ट में कहा कि X का एल्गोरिद्म अपडेट जल्द ही रिलीज होने वाला है जो कि बहुत ही धमाकेदार होगा। इस अपडेट के बाद क्लिकबेट (गुमराह करने वाले पोस्ट) के लिए कोई जगह नहीं होगी।
बता दें कि एलन मस्क भारत के दौरे पर भी आने वाले हैं। इस महीने के आखिरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एलन मस्क की मुलाकात हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, मस्क की यह यात्रा संभावित रूप से टेस्ला के निवेश योजनाओं और देश में एक नया कारखाना खोलने की घोषणा के साथ होगी। मस्क संभवत: 22 अप्रैल को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।
- Spam Link: फोन पर आया लिंक असली है या नकली, इस आसान तरीके से खुद ही करें जांच
- काम की बात: व्हाट्सएप से भी बुक कर सकते हैं DTC बस की टिकट, तरीका यहां जान लें
- OpenAI and Meta: ओपनएआई और मेटा की बड़ी तैयारी, रिजनिंग क्षमता से लैस होंगे एआई मॉडल्स
- Made in India: एपल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन किया दोगुना, प्रत्येक सातवां iPhone मेड इन इंडिया