X Update: बदलने वाला है एक्स का एल्गोरिद्म, एलन मस्क ने कहा- गुमराह करने वाले पोस्ट की होगी छुट्टी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 Apr 2024 10:12 AM IST
सार

अब एलन मस्क ने कहा है कि X के एल्गोरिद्म में बदलाव होने जा रहा है, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह बदलाव कब से होगा। एलन मस्क ने अपने एक पोस्ट में कहा कि X का एल्गोरिद्म अपडेट जल्द ही रिलीज होने वाला है जो कि बहुत ही धमाकेदार होगा। इस अपडेट के बाद क्लिकबेट (गुमराह करने वाले पोस्ट) के लिए कोई जगह नहीं होगी।

विज्ञापन
𝕏 algorithm update coming soon with more bangers and less clickbait
X - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    एक्स (पूर्व में ट्विटर) में हर महीने कई सारे बदलाव हो रहे हैं। मालिक बनने के बाद से एलन मस्क इसमें लगातार बदलाव कर रहे हैं, हालांकि एल्गोरिद्म को लेकर बदलाव बहुत ही कम होते हैं। अब एलन मस्क ने कहा है कि X के एल्गोरिद्म में बदलाव होने जा रहा है, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह बदलाव कब से होगा।

    एलन मस्क ने अपने एक पोस्ट में कहा कि X का एल्गोरिद्म अपडेट जल्द ही रिलीज होने वाला है जो कि बहुत ही धमाकेदार होगा। इस अपडेट के बाद क्लिकबेट (गुमराह करने वाले पोस्ट) के लिए कोई जगह नहीं होगी।

    विज्ञापन

    बता दें कि एलन मस्क भारत के दौरे पर भी आने वाले हैं। इस महीने के आखिरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एलन मस्क की मुलाकात हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, मस्क की यह यात्रा संभावित रूप से टेस्ला के निवेश योजनाओं और देश में एक नया कारखाना खोलने की घोषणा के साथ होगी। मस्क संभवत: 22 अप्रैल को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें