Alert: इस वेबसाइट पर बिक रहा है भारत रत्न सम्मान, सरकार ने कहा- हम इसे नहीं जानते
अब आप भारत रत्न सम्मान खुद खरीद सकते हैं और आपको कुछ भी करने की जरूरत भी नहीं है, हालांकि इस वेबसाइट को लेकर सरकार ने लोगों को अलर्ट किया है लेकिन अभी भी यह वेबसाइट चल रही है यानी इसे ब्लॉक नहीं किया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस वेबसाइट पर सबसे ऊपर लिखा हुआ है कि इसे भारत सरकार ने प्रमाणित किया है।

विस्तार
देश में हर दिन ठगी हो रही है। हर रोज ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। अभी तक देश का सर्वोच्च सम्मान कहे जाने वाले भारत रत्न सरकार की ओर से दिया जाता था लेकिन अब ठगों ने इसके लिए भी एक वेबसाइट बना ली है यानी अब आप भारत रत्न सम्मान खुद खरीद सकते हैं और आपको कुछ भी करने की जरूरत भी नहीं है, हालांकि इस वेबसाइट को लेकर सरकार ने लोगों को अलर्ट किया है लेकिन अभी भी यह वेबसाइट चल रही है यानी इसे ब्लॉक नहीं किया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस वेबसाइट पर सबसे ऊपर लिखा हुआ है कि इसे भारत सरकार ने प्रमाणित किया है।
भारत सरकार की प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने एक फर्जी वेबसाइट 'https://brs.inc' के खिलाफ चेतावनी जारी की है। यह वेबसाइट खुद को एक सरकारी मान्यता प्राप्त संगठन बताकर भारत रत्न सम्मान, पद्म विभूषण सम्मान और पद्म भूषण सम्मान जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने का दावा कर रही थी।
PIB की फैक्ट चेक टीम ने कहा है कि इसका भारत सरकार से कोई संबंध नहीं है। यह वेबसाइट न केवल सरकारी संगठन होने का झूठा दावा कर रही थी, बल्कि नामांकन के लिए शुल्क भी मांग रही थी, जो पूरी तरह से अवैध है।
- Tech Tips: Incognito मोड क्या होता है, एंड्रॉयड और iOS में इंकॉग्निटो मोड की हिस्ट्री कैसे डिलीट करें?
- Good News: अब गूगल मैसेज एप से ही कर सकेंगे WhatsApp वीडियो कॉल, व्हाट्सएप खोलने की नहीं होगी जरूरत
- काम की बात: आधार कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी कितनी बार करवा सकते हैं अपडेट, विस्तार से जानें
- Uses Of AI: सामाजिक कार्यों में इस तरीके से हो रहा एआई का इस्तेमाल, लेकिन खतरे भी कम नहीं