Akasa Air: यात्रियों की निजी जानकारी लीक, कंपनी ने खुद दी सूचना

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 28 Aug 2022 05:48 PM IST
सार

बता दें कि हाल ही में कंपनी ने कमर्शियल फ्लाइट सर्विस शुरू की है। एयरलाइन की पहली विमान सेवा मुंबई-अहमदाबाद के बीच संचालित की गई थी। एयरलाइन कंपनी ने खुद ही इस गड़बड़ी की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Akasa Air passengers personal data leaks in data breach report certin
अकासा एयर - फोटो : twitter/AkasaAir

    विस्तार

    प्राइवेट एयरलाइन आकासा एयर (Akasa Air) के यात्रियों की निजी जानकारी लीक हो गई है। यात्रियों की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस लीक हो गए हैं। इस लीक की जानकारी खुद कंपनी ने दी है। कंपनी के अनुसार, लॉगिन और साइन-अप सर्विसेज में कुछ अस्थायी तकनीकी गड़बड़ी के चलते ये डिटेल अनाधिकृत व्यक्तियों के लिए उपलब्ध हो गई है। बता दें कि 7 अगस्त को ही कंपनी ने विमान का परिचालन शुरू किया है।

    एयरलाइन कंपनी ने खुद ही इस गड़बड़ी की पुष्टि की है। कंपनी ने कहा कि उन्होंने सरकार और इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERTIn) को भी इस डाटा लीक के बारें में जानकारी दी है। इसके अलावा कंपनी ने व्यक्तिगत जानकारी लीक होने की गड़बड़ी के लिए ग्राहकों से माफी मांगी है और अपनी बेवसाइट पर टिकट बुक करने वाले सभी यात्रियों को भी इस डाटा लीक के बारे मे जानकारी दी है।

    विज्ञापन

    कंपनी ने कहा कि 25 अगस्त को हमारी लॉगिन और साइन-अप सर्विसेज में कुछ अस्थायी तकनीकी एरर देखा गया था। जिसके बाद कंपनी में रजिस्टर्ड यूजर की जानकारी जैसे नाम, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस अनाधिकृत व्यक्तियों के लिए उपलब्ध हो गए थे। हालांकि एयरलाइन ने साफ किया है कि इन जानकारियों के अलावा यात्रियों की यात्रा और पेमेंट संबंधी जानकारी सूचना उजागर नहीं हुई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने कमर्शियल फ्लाइट सर्विस शुरू की है। एयरलाइन की पहली विमान सेवा मुंबई-अहमदाबाद के बीच संचालित की गई थी। दरअसल, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से अगस्त 2021 में अकासा एयर के मैक्स विमानों को हरी झंडी मिली थी। इसके बाद एयरलाइन कंपनी ने पिछले साल 26 नवंबर को विमान निर्माता कंपनी बोइंग के साथ 72 मैक्स विमान खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें