Airtel 5G FWA: एयरटेल ने लॉन्च की देश की पहली फिक्स्ड-वायरलेस एक्सेस सर्विस, पहले इन शहरों में मिलेगी सुविधा
एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर को सबसे पहले केवल दो शहरों के लिए उपलब्ध किया गया है। कंपनी का कहना है कि इन दोनों शहरों से फीडबैक लेने के बाद एयरटेल इस सर्विस को व्यापक रूप से लॉन्च करने की योजना बनाएगा।

विस्तार
भारती एयरटेल ने भारत की पहली 5G FWA (फिक्स्ड-वायरलेस एक्सेस) सर्विस को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी नई ब्रॉडबैंड सर्विस को एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर (Xstream AirFiber) नाम दिया है। एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर को सबसे पहले केवल दो शहरों- दिल्ली और मुंबई के लिए उपलब्ध किया गया है। कंपनी का कहना है कि इन दोनों शहरों से फीडबैक लेने के बाद एयरटेल इस सर्विस को व्यापक रूप से लॉन्च करने की योजना बनाएगा।
फीडबैक के आधार पर होगी व्यापक लॉन्चिंग
एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा है कि मौजूदा परिदृश्य में 5जी फिक्स्ड-वायरलेस एक्सेस को बढ़ाने में मुख्य चुनौती सीपीई (ग्राहक परिसर उपकरण) की लागत है। इसलिए इन दोनों शहरों (दिल्ली और मुंबई) से फीडबैक लेने के बाद एयरटेल इस सर्विस के व्यापक लॉन्च की योजना बनाएगा।
क्या है एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर?
भारती एयरटेल ने कहा कि एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर एक प्लग-एंड-प्ले डिवाइस है जो वाई-फाई 6 तकनीक का सपोर्ट करता है और यूजर्स को व्यापक इनडोर कवरेज प्रदान करता है। एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर के साथ आपको एक एफडब्ल्यूए डिवाइस मिलता है जिसे आप अपने साथ ले जा सकते हैं और चलते-फिरते कई डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। इस डिवाइस से एक ही समय में 64 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है।
प्लान की कीमत
शुरुआत के लिए, टेलीकॉम कंपनी हाई-स्पीड प्लान की केवल एक कैटेगरी पेश कर रही है, जो 100 एमबीपीएस स्पीड के साथ आती है। 100 एमबीपीएस एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर प्लान की कीमत 799 रुपये प्रतिमाह होने वाली है। बता दें कि एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर के 100 एमबीपीएस स्पीड वाले प्लान की कीमत भी इतनी ही है।
एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर की छह महीने की सदस्यता के लिए ग्राहकों को 7.5% की छूट मिलेगी, और यानी छह महीने के लिए यूजर्स को कुल 4,435 रुपये देने होंगे। सीपीई के लिए ग्राहक को 2500 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा। ध्यान दें कि यह प्लान केवल अर्ध-वार्षिक (छह महीना) मेंबर्स के लिए उपलब्ध है, और फिलहाल इसका कोई मंथली प्लान नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि बिल पर 18% जीएसटी भी लगेगा।
- ChatGPT: चैटजीपीटी से बातचीत करना हो जाएगा और भी आसान, मिलने वाला है नया अपडेट
- धोखाधड़ी का नया तरीका: नाम का एक अक्षर बदलकर लूटे 3.56 लाख रुपये, आप न करें ये गलती
- WhatsApp लाया कमाल का फीचर: ग्रुप पर आया गलत मैसेज तो मेंबर कर सकेंगे शिकायत, एडमिन को मिलेगी ज्यादा पावर
- एक क्लिक पर Google करता है इतनी कमाई, जानकर उड़ जाएंगे होश!