Airtel vs VI Recharge Plan: रोज 2GB डाटा वाला किसका प्लान है बेस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 30 May 2022 04:30 PM IST
सार

एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया ने पिछले साल अपने प्री-पेड प्लान में करीब 25 फीसदी तक का इजाफा किया है और इस साल भी प्लान महंगे करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Airtel Vs Vodafone Idea Recharge Plan Comparison Know Which Plan is Best in Price Calling Data and Validity
AIRTEL VS VI - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Airtel, Jio और Vi इस वक्त देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं और इन तीनों कंपनियों के पास ग्राहकों के लिए तरह-तरह के प्री-पेड और पोस्टपेड प्लान हैं। एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया ने पिछले साल अपने प्री-पेड प्लान में करीब 25 फीसदी तक का इजाफा किया है और इस साल भी प्लान महंगे करने की तैयारी चल रही है। Airtel, Jio और Vi के सबसे ज्यादा मांग 84 दिनों वाले प्लान की है। एयरटेल और वोडाफोन आइडिया दोनों के पास एक ही कीमत का एक प्लान है और दोनों कंपनियां 84 दिनों की वैधता भी देती है। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि दोनों में से किसका प्लान बेस्ट है?

    एयरटेल का रोज 2 जीबी डाटा वाला प्लान

    एयरटेल
    एयरटेल - फोटो : अमर उजाला

    सबसे पहले आपको बता दें कि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के इस प्लान की कीमत 839 रुपये है। एयरटेल के 839 रुपये वाले प्लान के साथ 84 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में हर रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। एयरटेल के इस प्लान में हर रोज 100 SMS मिलते हैं और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। इन सभी प्लान में एक महीने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

    विज्ञापन

    वोडाफोन आइडिया का रोज 2 जीबी डाटा वाला प्लान

    vi
    vi - फोटो : vi

    Vi के रोज 2 जीबी डाटा वाले प्लान की शुरुआती कीमत 179 रुपये है और 84 दिनों की वैधता वाला प्लान 839 रुपये का आता है। इसमें हर रोज 2 जीबी डाटा मिलता है और बिंज ऑल नाइट ऑफर भी मिलता है तो आप रातभर फ्री इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसमें विकेंड डाटा रोलओवर की भी सुविधा मिलती है तो आप बचे हुए डाटा का इस्तेमाल सप्ताह के अंत में कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें