जियो के जवाब में एयरटेल ने 99 रुपये का प्लान किया अपडेट, मिलेगा दोगुना डाटा

पिछले सप्ताह से देश की दो बड़ी दूरसंचार कंपनियों के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। पहले एयरटेल ने अपने दो पोपुलर प्लान अपडेट किए थे और उसके बाद जियो ने सभी प्लान के साथ 1.5 जीबी अतिरिक्त डाटा देने का ऐलान किया।
वहीं अब एयरटेल ने भी अपने 99 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया है। पहले इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा मिलता था, लेकिन अब इस प्लान में दोगुना यानि 2 जीबी डाटा मिलेगा। एयरटेल के इस प्लान की सीधी टक्कर जियो के 98 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें 2 जीबी डाटा मिलता है।
एयरटेल के इस प्लान में 2 जीबी डाटा के अलावा 2,800 मैसेज भी मिलेंगे और सभी नेटवर्क पर 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान के तहत रोमिंग में भी फ्री कॉलिंग मिलेगी।
बता दें कि BSNL ने भी हाल ही में 98 रुपये का प्लान बाजार में उतारा है जिसमें कुल 39 जीबी डाटा मिल रहा है। इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिल रहा है। ऐसे में हिसाब लगाएं तो एक जीबी डाटा की कीमत 2.51 रुपये हो रही है।