Airtel सिर्फ 249 रुपये में रोज दे रहा 2GB डाटा, 349 वाला प्लान भी हुआ अपडेट

Airtel ने एक बार जियो को टारगेट करने के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। साथ ही एयरटेल ने 349 रुपये वाले पुराने प्लान को अपडेट किया है। 349 रुपये वाले प्लान में पहले जहां रोज 2.5 जीबी डाटा मिलता था, वहीं अब इस प्लान में रोज 3 जीबी डाटा मिलने लगा है। बता दें कि इससे पहले कंपनी 649 रुपये और 449 रुपये के भी प्लान रिलीज कर चुकी है। तो आइए जानते हैं 249 रुपये वाले नए प्लान के बारे में।
एयरटेल के 249 रुपये वाले प्लान के फायदे

यह एक प्री-पेड प्लान है जिसकी वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में 28 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।l रोज 2 जीबी डाटा के अलावा इस प्लान में रोमिंग के दौरान भी आउटगोइंग फ्री है और रोज 100 SMS भी मिलेंगे। एयरटेल के इस प्लान की टक्कर जियो के 198 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें 28 दिनों के लिए 56 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
बता दें कि इससे पहले एयरटेल ने प्री-पेड ग्राहकों के 499 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें 82 दिनों तक रोज 2 जीबी 4जी हाईस्पीड डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में रोज 100 SMS और रोमिंग में भी कॉलिंग फ्री है। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें प्रतिदिन कॉलिंग की कोई सीमा नहीं है।