एयरटेल का बड़ा बयान, नवंबर के मध्य तक एपल को छोड़कर सभी 5जी फोन में चलेगा Airtel 5G
विट्टल ने कहा कि एयरटेल 4जी दरों पर 5जी सर्विस प्रदान कर रहा है, लेकिन अगले 6-9 महीनों में नेक्स्ट जनरेशन की सेवाओं के लिए मूल्य निर्धारण पर निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि एयरटेल ने 6 अक्तूबर से देश में Airtel 5G Plus सेवा शुरू कर दी है।

विस्तार
यदि आप एयरटेल यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। नवंबर के मध्य तक आईफोन को छोड़कर सभी कंपनियों के 5G इनेबल स्मार्टफोन में Airtel 5G का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह घोषणा खुल भारती एयरटेल के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ गोपाल विट्टल ने की है।
विट्टल ने घोषणा करते हुए कहा कि एपल के आईफोन को छोड़कर सभी 5जी स्मार्टफोन इस महीने के मध्य तक एयरटेल 5जी सेवाओं को सपोर्ट करना शुरू कर देंगे। एपल नवंबर के पहले सप्ताह में 5G सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करेगा और इसके सभी डिवाइसों को दिसंबर के मध्य तक एयरटेल 5G सेवाओं का समर्थन मिलने लगेगा।
ये भी पढ़ें: Twitter Blue Tick: विवेक अग्निहोत्री ने कहा- दिल्ली में वोट के बदले ब्लू टिक भी दिया जा सकता है
विट्टल ने कहा कि एयरटेल 4जी दरों पर 5जी सर्विस प्रदान कर रहा है, लेकिन अगले 6-9 महीनों में नेक्स्ट जनरेशन की सेवाओं के लिए मूल्य निर्धारण पर निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि एयरटेल ने 6 अक्तूबर से देश में Airtel 5G Plus सेवा शुरू कर दी है। Airtel 5G Plus को पहले आठ शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में शुरू किया गया है। एयरटेल ने 5G Plus के साथ दावा किया है कि इसमें यूजर्स को वर्तमान इंटरनेट स्पीड से 20-30 गुना ज्यादा स्पीड मिलेगी। यूजर्स को कॉलिंग के दौरान क्लियर आवाज के साथ सुपर फास्ट कॉल कनेक्ट की सुविधा भी मिलती है।
ये भी पढ़ें: आत्मनिर्भर भारत: 45,000 महिलाओं को नौकरी देगा टाटा ग्रुप, बनेंगे iPhone के पार्ट्स
विट्टल ने कहा कि सैमसंग के 27 5G स्मार्टफोन में से करीब 16 फोन में 5G सर्विस शुरू हो गई है। बाकी के अन्य स्मार्टफोन यूजर्स भी 10 से 12 नवंबर तक 5G सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। वहीं वनप्लस के 17 स्मार्टफोन और वीवो के 34 स्मार्टफोन्स में 5G सर्विस शुरू हो गई है। साथ ही रियलमी के सभी 34 स्मार्टफोन यूजर्स को Airtel 5G की सुविधाएं मिल रही हैं। शाओमी के सभी 33 स्मार्टफोन और ओप्पो के 14 फोन्स में Airtel 5G का सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही एपल के सभी 13 आईफोन्स में भी जल्द ही अपडेट जारी होने की उम्मीद है।