Airtel का रोजाना 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान भी हुआ सस्ता

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 10 Jan 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
Airtel Rs 549 plan updated with Daily 3GB Data after jio
Airtel

    जियो के प्लान अपडेट होने के बाद वोडाफोन, एयरटेल और आइडिया ने अपने प्लान अपडेट किए हैं। सभी कंपनियों के प्लान पहले से सस्ते हो गए हैं, वहीं कुछ प्लान में पहले से ज्यादा फायदे भी मिल रहे हैं। इसी बीच एयरटेल ने अपना रोजाना 3 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान को भी अपडेट किया है। अब यह प्लान सस्ता हो गया है।

    एयरटेल के 549 रुपये वाले प्लान में मिलेगा रोज 3 जीबी डाटा

    Airtel
    Airtel

    दरअसल एयरटेल का यह कोई नया प्लान नहीं है। यह प्लान पुराना ही है लेकिन अब इसमें ज्यादा डाटा मिल रहा है। पहले इस प्लान में रोज 2.5 जीबी डाटा मिल रहा था, वहीं अब इसमें रोजाना 3 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोमिंग में भी फ्री कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इस प्लान की कीमत 549 रुपये है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। एयरटेल के इस प्लान का मुकाबला जियो के 509 रुपये वाले प्लान से होगा। जियो के इस प्लान में भी रोज 3 जीबी डाटा मिलता है और इसकी वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें