एयरटेल ने दिया बड़ा झटका, 399 रुपये वाले प्लान की वैधता कर दी कम, डाटा भी कम मिल रहा

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए अपने कुछ प्लान में डाटा कम कर दिया है। कुछ ग्राहकों ने शिकायत की है कि उन्हें एयरटेल के 149 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान में कम डाटा मिल रहा है। बता दें कि एयरटेल ने पिछले महीने ही अपने इन दोनों प्लान को अपडेट किया था।
अपडेट के बाद 399 रुपये वाले प्लान में रोज 2.4 जीबी डाटा और 149 रुपये वाले प्लान में रोज 2 जीबी डाटा मिल रहा था लेकिन अब अचानक से 149 रुपये वाले प्लान में अब 1 जीबी डाटा और 399 रुपये वाले प्लान में 1.4 जीबी डाटा मिलने लगा है यानी दोनों प्लान में 1 जीबी डाटा कम मिल रहा है।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल ने प्लान की वैधता भी कर दी है। 399 रुपये वाले प्लान की वैधता पहले 84 दिनों की है जो अब 70 दिनों की हो गई है। वहीं 149 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिन ही है। एयरटेल की वेबसाइट भी अब 399 रुपये वाले प्लान की वैधता 70 दिनों की ही दिखा रही है।