Airtel सिर्फ मिस्ड कॉल करने पर 90 दिनों के लिए फ्री में दे रहा है 4G डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 19 Feb 2018 04:56 PM IST
Airtel offers Upto 2GB Data for 90 Days with just a missed call
Airtel

    अगर आपका भी रोज 1 जीबी डाटा से काम नहीं चल रहा है तो इस खबर को पढ़कर आप खुशी से झूम सकते हैं, क्योंकि Airtel सिर्फ मिस्ड कॉल मारने पर 2 जीबी तक डाटा फ्री में दे रहा है। एयरेटल ने इस ऑफर को पिछले साल 4जी ग्राहकों के लिए पेश किया था। बता दें कि कुछ ग्राहकों को इस प्लान में 1 जीबी डाटा 90 दिनों की वैधता के साथ मिल रहा है और कुछ ग्राहकों को 2 जीबी डाटा 1 महीने की वैधता के साथ मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं कि किस नंबर पर मिस्ड कॉल करने पर फ्री में डाटा मिलेगा और कब तक मिलेगा?

    कैसे मिलेगा एयरटेल का फ्री में 2 जीबी डाटा?

    Airtel
    Airtel

    सबसे पहले आपको बता दें कि अगर आप एक पोस्टपेड यूजर हैं तो यह ऑफर आपके लिए नहीं है। यह प्लान सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इस ऑफर के लिए कुछ शर्तें भी हैं कि आपके पास 4जी मोबाइल होना चाहिए और अपने एयरटेल सिम को 4जी में अपग्रेड करना होगा।

    सिम एक्टिव होने के बाद अपने फोन के पहले सिम स्लॉट में एयरटेल 4जी सिम लगाएं और सिम सेटिंग में जाकर LTE या 4G मोड को ऑन करें। अब अपने 4जी एयरटेल सिम से 52122 पर मिस्ड कॉल करें। बस तुरंत आपके नंबर पर कन्फर्मेशन का मैसेज आएगा। जिसमें आपके नंबर पर मिलने वाले डाटा पैक की जानकारी होगी। डाटा बैलेंस चेक करने के लिए *121*2# डायल करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें