Airtel लाया नया प्लान, 6 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 03 Mar 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
Airtel offers Unlimited Calls, 100 SMS Per Day for 180 Days at Rs 995
Airtel

    अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा देने का प्लान अभी पुराना होने लगा है। अब देशभर की टेलीकॉम कंपनियां कॉलिंग वाले ऑफर पेश कर रही हैं। इसकी शुरुआत एयरटेल ने कर दी है। कंपनी ने एक ऐसा प्री-पेड प्लान पेश किया है जिसमें 180 दिनों (6 महीने) के लिए अनलिमिटेड कॉलिगं, अनलिमिटेड मैसेज के साथ डाटा भी मिल रहा है तो आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से।

    एयरटेल 995 रुपये में दे रहा है अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा

    Airtel
    Airtel

    दरअसल एयरटेल ने 995 रुपये का एक प्लान पेश किया है जिसमें ग्राहकों को 180 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग, रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री, रोज 100 मैसेज और हर महीने 1 जीबी 3G/4G डाटा मिलेगा। यह प्लान सभी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए वैध है, भले ही फोन में 4जी सपोर्ट हो या ना हो। मतलब साफ है कि कंपनी ने यह प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जिन्हें ज्यादा कॉलिंग करनी होती है। हालांकि रिचार्ज कराने से पहले अपने नंबर पर मौजूद बेस्ट के बारे में जानकारी जरूर ले लें। इसके लिए आप *121*1 डायल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें