Airtel ने लॉन्च किए तीन नए प्रीपेड प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 07 Dec 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Airtel Offers 3 new prepaid plans with truly unlimited calling
airtel unlimited plan - फोटो : amar ujala

    तीन दिसंबर को नए टैरिफ प्लान जारी करने के बाद एयरटेल ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों के लिए तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। एयरटेल के इन तीनों नए प्लान कों ट्रूली अनलिमिटेड प्लान नाम दिया गया है। बता दें कि 6 दिसंबर को ही एयरटेल ने अभी सभी प्लान से FUP मिनट्स हटाने का एलान किया है जिसका मतलब है कि एयरटेल के ग्राहक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं एयरटेल के इन तीनों अनलिमिटेड नए प्लान के बारे में...

    एयरटेल का 219 रुपये का प्लान

    Airtel
    Airtel - फोटो : amar ujala

    एयरटेल के इस प्लान में रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसके अलावा इसमें फ्री हेल्लो ट्यून्स, विंक म्यूजिक और एस्ट्रीम एप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान में सभी नेटवर्क अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। एयरटेल के 219 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है

    विज्ञापन

    399 रुपये का प्लान

    airtel
    airtel

    एयरटेल के इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा, सभी कंपनियों के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 मैसेज और विंक म्यूजिक समेत कई सारे एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    airtel unlimited plan
    airtel unlimited plan - फोटो : airtel

    444 रुपये का प्लान

    एयरटेल के इस प्लान में 56 दिनों की वैधता के साथ रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। यानी इस प्लान में कुल 112 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान के ग्राहक सभी कंपनियों के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इस प्लान में रोज 90 मैसेज मिलेंगे।

    एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने खत्म की FUP

    Reliance Jio Airtel, Vodafone, Idea
    Reliance Jio Airtel, Vodafone, Idea

    एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने FUP को खत्म करने का एलान किया है। ऐसे में वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल के ग्राहक सभी कंपनियों के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे, जबकि जियो के ग्राहकों को दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए कुछ ही मिनट्स मिलेंगे। उसके बाद जियो के यूजर्स से प्रति मिनट 6 पैसे वसूले जाएंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें