New Airtel plans: अनलिमिटेड 5G डाटा के साथ फ्री मिलेगा Amazon Prime और Disney+ Hotstar, देखें पूरी लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 24 Apr 2023 03:25 PM IST
सार

अगर आप भी Airtel 5G का इस्तेमाल कर रहे हैं और अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

विज्ञापन
Airtel offer unlimited 5G data and free OTT like Amazon Prime and Disney+ Hotstar see full list
New Airtel plans - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टेलीकॉम कंपनी भारतीय एयरटेल लगातार देश में अपनी 5G सेवाओं का विस्तार कर रही है। कंपनी की दिसंबर 2023 तक अपनी 5G सेवाओं का विस्तार सभी महत्वपूर्ण भारतीय शहरों में करने की योजना है। इसी कड़ी में कंपनी ने अब नए 5G प्लान को पेश किया है। इन प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है। सिर्फ इतना ही नहीं इन प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा के साथ Amazon Prime और Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है। अगर आप भी Airtel 5G का इस्तेमाल कर रहे हैं और अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। चलिए जानते हैं एयरटेल के नए प्लान के बारे में...

    एयरटेल के इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का भी सपोर्ट मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड 5G इंटरनेट डाटा और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। यूजर्स को Disney+ Hotstar मोबाइल का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन, एक्सट्रीम एप बेनेफिट्स, विंक सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस रिचार्ज में जिन यूजर्स को अभी तक 5जी की सुविधा नहीं मिली है, उन्हें अनलिमिटेड 4जी डाटा के साथ 3 जीबी डेली डाटा कैप मिलेगा।

    विज्ञापन

    यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड 5G इंटरनेट डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स को Disney+ Hotstar मोबाइल का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन, Xstream एप, रिवार्ड्स मिनी सब्सक्रिप्शन और Wynk म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान के साथ भी उन लोगों के लिए जिनके पास अभी तक 5G तक पहुंच नहीं है, 2GB की दैनिक कैप के साथ अनलिमिटेड 4G डाटा मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें