Airtel के लांच किया नया प्री-पेड प्लान, मिलेगा 105GB डाटा

रिलायंस जियो के मुकाबले में एयरटेल ने अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए एक नया प्लान पेश किया है। Airtel के इस प्लान की कीमत 419 रुपये है और इसमें आपको 75 दिनों की वैधता के साथ रोज 1.4 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही एयरटेल के इस प्री-पेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। एयरटेल के इस प्लान की टक्कर जियो के 349 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें 105 जीबी डाटा मिलता है।
एयरटेल के प्लान की खासियत
एयरटेल के इस नए प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में रोमिंग में भी ऑउटगोइंग फ्री होगी। इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी।
बता दें कि इसस पहले पिछले महीने ही एयरटेल ने अपने 99 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाई है। एयरटेल के 99 रुपये वाले प्री-पेड की वैधता 28 दिनों की है और इसमें 2 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं अब इस प्लान की कीमत 119 रुपये कर दी है। गौर करने वाली बात यह है कि नई कीमत पर भी ग्राहकों को पुरानी सुविधाएं ही मिलेंगी।
अब जियो के प्लान की बात करें तो जियो के 349 रुपये वाले प्लान में भी 70 दिनों की वैधता के साथ 105 जीबी डाटा यानि हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी रोज 100 मैसेज और जियो ऐप के फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। ऐसे में देखा जाए तो जियो के प्लान में ही फायदा है।