Airtel Down: दिल्ली-कोलकाता समेत कई शहरों में सेवाएं ठप, ब्रॉडबैंड से लेकर मोबाइल नेट तक बंद

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Feb 2022 12:17 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि उन्हें मोबाइल इंटरनेट और कॉलिंग में दिक्कत आ रही है। कई यूजर्स ने ब्रॉडबैंड के साथ भी समस्या की शिकायत की है। यूजर्स का दावा है कि एयरटेल थैंक्स एप भी काम नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
Airtel network reportedly facing issues in multiple regions
airtel - फोटो : istock

    विस्तार

    Airtel का नेटवर्क दिल्ली, जयपुर, कोलकाता जैसे देश के कई शहरोंं में डाउन है। एयरटेल के नेटवर्क के ठप होने की शिकायत यूजर्स लगातार सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। ट्विटर पर #AirtelDown ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि उन्हें मोबाइल इंटरनेट और कॉलिंग में दिक्कत आ रही है।

    कई यूजर्स ने ब्रॉडबैंड के साथ भी समस्या की शिकायत की है। यूजर्स का दावा है कि एयरटेल थैंक्स एप भी काम नहीं कर रहा है। DownDetector के मुताबिक एयरटेल का नेटवर्क दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर और कोलकाता जैसे शहरों में डाउन है।

    विज्ञापन
    Airtel Down: दिल्ली-कोलकाता समेत कई शहरों में सेवाएं ठप, ब्रॉडबैंड से लेकर मोबाइल नेट तक बंद

    एयरटेल ने ट्वीट करके कहा है कि उसे आउटेज की जानकारी मिली है। कंपनी ने कहा है, 'हमारी इंटरनेट सेवाओं में कुछ देर के लिए व्यवधान आया और इससे आपको हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। अब सब कुछ सामान्य हो गया है, क्योंकि हमारी टीमें हमारे ग्राहकों को एक शानदार अनुभव देने के लिए लगातार काम करती हैं।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Airtel Down: दिल्ली-कोलकाता समेत कई शहरों में सेवाएं ठप, ब्रॉडबैंड से लेकर मोबाइल नेट तक बंद

    पिछले सप्ताह जियो का नेटवर्क भी मुंबई सर्किल में डाउन हुआ था। रिलायंस जियो की सर्विस एक बार फिर से मुंबई में ठप पड़ गई है। मुंबई सर्किल कई इलाकों के यूजर्स ना कॉल कर पा रहे थे और ना ही इंटरनेट इस्तेमाल कर पा रहे थे। पिछले चार महीने में यह दूसरा मौका था जब मुंबई में जियो की सेवाएं ठप पड़ी थीं। कई यूजर्स ने जियो फाइबर के साथ भी दिक्कत आने की शिकायत की थी। रिपोर्ट के मुताबिक जियो ने मुंबई सर्किल में अपने नेटवर्क को बंद कर दिया था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें