Airtel ने लॉन्च किया एक और नया प्लान, 77 दिनों की वैधता के साथ मिलेंगे ये फायदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Dec 2021 09:50 AM IST
सार

Airtel के इस 666 रुपये वाले प्लान के बारे में सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने जानकारी दी है। एयरटेल के इस 666 रुपये वाले प्लान में रोज रोज 1.5 जीबी डाटा के साथ रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है।

विज्ञापन
Airtel launches Rs 666 Prepaid Recharge Plan With daily 1.5GB Data for 77 Days
airtel - फोटो : istock

    विस्तार

    Airtel ने हाल ही में 666 रुपये का एक प्री-पेड प्लान पेश किया है जो कि देश के सभी सर्किल के लिए है। Airtel के इस नए प्री-पेड प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिल रहा है। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। Airtel के 666 रुपये वाले प्लान की वैधता कंपनी के 598 रुपये वाले प्लान से कम है। बता दें कि 598 रुपये वाला प्लान अब 719 रुपये का हो गया है।

    Airtel के इस 666 रुपये वाले प्लान के बारे में सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने जानकारी दी है। एयरटेल के इस 666 रुपये वाले प्लान में रोज रोज 1.5 जीबी डाटा के साथ रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इस प्लान की वैधता 77 दिनों की है।

    विज्ञापन

    666 रुपये वाले प्लान से सस्ता एक प्लान 549 रुपये का है जिसमें 56 दिनों की वैधता के साथ रोज 2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में भी एक महीने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का मोबाइल एडिशन फ्री में मिलेगा। इसके अलावा तीन महीने के लिए Apollo 24/7 सर्किल का एक्सेस मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वोडाफोन आइडिया (Vi) के पास भी 666 रुपये का एक प्री-पेड प्लान है जिसमें 77 दिनों की वैधता मिल रही है। इस प्लान के साथ बिंज ऑल नाइट (रात के 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड इंटरनेट), विकेंड डाटा रोलओवर और डाटा डिलाइट जैसे फायदे मिल रहे हैं।

    जियो के पास भी एक 666 रुपये का एक प्लान है लेकिन इसमें एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के मुकाबले लंबी वैधता मिलती है। जियो के 666 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें