Airtel ने लॉन्च किए दो नए बंपर डाटा वाले प्री-पेड प्लान, मिलता है 60GB हाई-स्पीड डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 27 Jan 2023 10:02 AM IST
सार

इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में 300 SMS और 50GB डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। इस प्लान के अन्य फायदों की बात करें तो इसमें Wynk Music का एक्सेस फ्री मिलता है।

विज्ञापन
Airtel Launches Rs 489 and Rs 509 Monthly Bulk Data Plans
airtel new plan - फोटो : airtel

    विस्तार

    यदि आप भी एयरटेल (Airtel) के ग्राहक हैं और किसी शानदार प्री-पेड प्लान का इंतजार कर रहे हैं तो आपका यह इंतजार अब खत्म हो गया है। Airtel ने एक साथ दो नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं जिनके साथ बंपर हाई-स्पीड डाटा मिलता है। Airtel के इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। आइए जानते हैं इन दोनों प्लान के बारे में विस्तार से, लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि Airtel ने हाल ही में अपने प्री-पेड प्लान की कीमतों में इजाफा किया है।

    सबसे पहले एयरटेल के 489 रुपये वाले प्री-पेड प्लान की बात करें तो इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में 300 SMS और 50GB डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। इस प्लान के अन्य फायदों की बात करें तो इसमें Wynk Music का एक्सेस फ्री मिलता है। साथ में फ्री हेल्लो ट्यून, Apollo 24/7 Circle और FASTag रिचार्ज पर कैशबैक मिलता है।

    विज्ञापन

    यदि आप किसी मासिक प्लान की तलाश में हैं तो यह प्लान आपके लिए है। इस प्लान के साथ पूरे एक महीने की वैधता मिलती है। इस प्लान में आपको लोकल-एसटीडी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में 300 SMS और 60GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। इस प्लान में भी Wynk Music का एक्सेस फ्री मिलता है। साथ में फ्री हेल्लो ट्यून, Apollo 24/7 Circle और FASTag रिचार्ज पर कैशबैक मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें