Friendship Day पर Airtel का खास तोहफा: दोस्त का रिचार्ज करने पर मिलेगा एक खास डिजिटल बैंड, ऐसे कर सकेंगे शेयर
Airtel Friendship Day:
फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब यूजर्स एयरटेल एप के जरिए अपने दोस्त के एयरटेल नंबर पर न केवल रिचार्ज कर सकेंगे, बल्कि एक पर्सनल डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड भी भेज पाएंगे। ऐसे में अगर आप भी इस फ्रेंडिशप डे पर अपने दोस्त के लिए कुछ अलग करना चाहते हें, तो आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको क्या करना होगा और यह सुविधा कब तक उपलब्ध रहेगी।

विस्तार
Airtel Digital Friendship Band
: फ्रेंडशिप डे, जो कि कल यानी दो अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए नया और अनोखा तरीका पेश किया है। अब एयरटेल एप के जरिए यूजर्स अपने दोस्त के एयरटेल प्रीपेड नंबर पर रिचार्ज करने के साथ-साथ एक डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड भी भेज सकेंगे। यह खास ऑफर सिर्फ कल तक ही मान्य है।
कैसे उठाएं इस सुविधा का फायदा?
- नंबर दर्ज करें:सबसे पहले एयरटेल एप खोलें और अपने दोस्त का एयरटेल प्रीपेड नंबर दर्ज करें।
- रीचार्ज प्लान चुनें: अपनी पसंद का कोई भी प्रीपेड रीचार्ज प्लान सेलेक्ट करें।
- पेमेंट पूरा करें: रीचार्ज के लिए भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें।
- डिजिटल बैंड चुनें: पेमेंट सफल होने के बाद आप अपनी पसंद का डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड चुन सकते हैं।
एयरटेल ने दोस्ती के अलग-अलग अंदाज को ध्यान में रखते हुए कई कूल और मजेदार डिजिटल बैंड के विकल्प पेश किए हैं। यूजर्स इनमें से अपनी ट्यूनिंग के हिसाब से सही बैंड चुन सकते हैं। इनमें जिम बडी, मीम डीलर, गेड़ी पार्टनर, फूडी फ्रेंड, गॉसिप स्पिलर, फ्री थेरेपिस्ट जैसे बैंड्स शामिल हैं।
दोस्तों के साथ कैसे करें शेयर?
- अपना पसंदीदा फ्रेंडशिप बैंड चुनने के बाद यूजर्स इसे फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाओं के साथ व्हाट्सएप या एसएमएस के जरिए अपने दोस्त के साथ तुरंत शेयर कर सकते हैं।
- पर्सनलाइज्ड मैसेज: यहां पर खास बात है कि एसएमएस के जरिए भेजे जाने वाले संदेश में दोस्त का नाम भी शामिल करने का विकल्प है, जिससे यह विश और भी अधिक व्यक्तिगत व खास बन जाती है।
- फॉरवर्ड का ऑप्शन: फ्रेंडशिप बैंड प्राप्त करने वाला दोस्त भी इस डिजिटल बैंड को आगे बढ़ाते हुए इसे अपने किसी अन्य दोस्त को रिचार्ज कर फ्रेंडशिप बैंड भेज सकता है।