Airtel ने लॉन्च किया सिर्फ 97 रुपये का नया प्री-पेड प्लान, जानें खासियत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 10 Jul 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Airtel launched Rs 97 Prepaid Recharge Plan to Offer 2GB Data, Unlimited Calls for 14 Days
airtel

    Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए एक और सस्ता प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल के इस प्लान की कीमत 97 रुपये है। अब बात एयरटेल के इस प्लान के फायदों की करें, तो इस 97 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में 2 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 14 दिनों की होगी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS भी मिलेंगे। हालांकि एयरटेल का यह प्लान फिलहाल कुछ ही सर्किल में उपलब्ध है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे बाकी सभी सर्किल्स के लिए जारी किया जाएगा।

    आपको याद दिला दें कि एयरटेल ने इस पिछले साल सितंबर में भी 97 रुपये का प्री-पेड कॉम्बो रिचार्ज प्लान पेश किया था, जिसमें 1.5 जीबी डाटा के साथ 350 मिनट की कॉलिंग मिल रही थी, हालांकि यह प्लान कुछ ही महीनों बाद बंद हो गया था।

    विज्ञापन

    एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक 97 रुपये वाला यह फिलहाल आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक सर्किल के लिए उपलब्ध है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि एयरटेल ने पिछले सप्ताह ही 148 रुपये का नया प्री-पेड प्लान पेश किया है जिसमें कुल 3 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। साथ ही, इस प्लान में आपको एयरटेल टीवी का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इस प्लान को खरीदने वाले ग्राहकों को Wynk म्यूजिक एप का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगा। एयरटेल के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें