Airtel ने लॉन्च किया 28 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 01 May 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
Airtel Launched Rs 129 Prepaid Plan With Unlimited Calling and 1GB of data
airtel

    Airtel पिछले सप्ताह से ही एक के बाद एक नए प्लान पेश कर रहा है। खास बात यह है कि इन प्लान्स की कीमत 300 रुपये से कम है। एयरटेल ने इस बार 129 रुपये का अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा वाला प्लान पेश किया है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने 219 रुपये का एक प्री-पेड प्लान पेश किया है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 39.2 जीबी डाटा मिलेगा यानी इस प्लान में रोज 1.4 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

    एयरटेल के 129 रुपये वाले प्लान के फायदे

    भारती एयरटेल
    भारती एयरटेल

    Airtel के 129 रुपये वाले प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है। इसके अलावा इस प्लान में रोज 100 मैसेज मिलेंगे और 28 दिनों के लिए हेल्लो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    विज्ञापन

    इससे पहले कंपनी ने 49 रुपये का एक डाटा प्लान लॉन्च किया है जिसमें 3 जीबी डाटा मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 1 दिन की है और यह प्लान सिर्फ प्री-पेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान में पहले 2 जीबी डाटा मिलता था। इसके अलावा कंपनी के पास कई दूसरे प्लान भी है जिसमें काफी डाटा मिल रहा है। जैसे- 92 रुपये वाले प्लान में 6 जीबी डाटा मिल रहा है और इसकी वैधता 7 दिनों की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें