खुशखबरी: Airtel ने लॉन्च किए चार सस्ते मासिक प्लान, शुरुआती कीमत 109 रुपये
एयरटेल ने दो नए और सस्ते प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं। Airtel के इन दोनों प्लान के बारे में सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने जानकारी दी है।

यदि आप भी Airtel के ग्राहक हैं और किसी ऐसे प्री-पेड प्लान की तलाश में हैं जिसके साथ एक महीने की वैधता मिल रही है और उसकी कीमत भी कम हो तो आपके लिए खुशखबरी है। एयरटेल ने चार नए और सस्ते प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं। Airtel के इन दोनों प्लान के बारे में सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने जानकारी दी है। Airtel के इन चारों प्लान की कीमतें क्रमशः 109 रुपये, 111 रुपये, 128 रुपये और 131 रुपये हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Airtel के 109 रुपये वाले प्लान के फायदे
इस लिस्ट के सबसे सस्ते यानी 109 रुपये वाले एयरटेल के प्लान की बात करें तो इसमें 200एमबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान के तहत लोकल और एसटीडी कॉल 2.5 पैसे प्रति मिनट की दर से की जा सकेंगी। इस प्लान में 99 रुपये का टॉकटाइम भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है।

Airtel के 111 रुपये वाले प्लान के फायदे
अब 111 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें भी आपको वही सभी सुविधाएं मिलेंगी जो 109 रुपये वाले प्लान में मिलती हैं लेकिन इस प्लान के साथ आपको पूरे एक महीने की वैधता मिलेगी यानी यदि आप 1 अगस्त को रिचार्ज कराते हैं तो आपकी वैलिडिटी 1 सितंबर तक की होगी। इस प्लान में भी लोकल और एसटीडी कॉल 2.5 पैसे प्रति मिनट की दर से की जा सकेंगी। इस प्लान में 99 रुपये का टॉकटाइम भी मिलेगा।