कॉल-ड्रॉप और स्लो इंटरनेट से मिलेगी निजात, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया क्वालिटी सुधारने का आदेश

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 18 Feb 2023 04:10 PM IST
सार

ट्राई ने कहा कि टेलीकॉम कंपनियों को एक एआई/एमएल (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग) टूल का इस्तेमाल करना चाहिए और हर हाल में स्पैम कॉल को ट्रैक करना चाहिए, ताकि स्पैम कॉल को रोका जा सकेगा।

विज्ञापन
Airtel Jio Vodafone Idea Directed By TRAI to Improve Service Quality Immediately
mobile user - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    कॉल ड्रॉप और स्लो इंटरनेट से देशभर के यूजर्स परेशान हैं। गांव हो या शहर हर जगह के यूजर्स को कॉल ड्रॉप की समस्या हो रही है। टेलीकॉम कंपनियां भले ही अपने 5जी नेटवर्क की स्पीड को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही हैं लेकिन हकीकत में ग्राहकों को 4जी स्पीड भी ढंग से नहीं मिल पा रही है। अब टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिय को फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से कॉल और इंटरनेट की सर्विस क्वालिटी को सुधारने का आदेश दिया है।

    ट्राई ने कहा कि टेलीकॉम कंपनियों को एक एआई/एमएल (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग) टूल का इस्तेमाल करना चाहिए और हर हाल में स्पैम कॉल को ट्रैक करना चाहिए, ताकि स्पैम कॉल को रोका जा सकेगा। वोडाफोन ने हाल ही में एक टूल की घोषणा की है जिसकी लॉन्चिंग अगले दो महीने में हो सकती है। इस टूल के आने के बाद प्रमोशन वाले मैसेज और कॉल में कमी देखने को मिलेगी। ट्राई के अधिकारियों ने शुक्रवार को रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया सहित दूरसंचार कंपनियों से मुलाकात की और सेवा गुणवत्ता के मुद्दों, 5जी सेवाओं के लिए मानदंडों के साथ-साथ अनचाहे कॉल पर समीक्षा की।

    विज्ञापन

    बढ़ाया जा सकता है जुर्माना

    सूत्रों के अनुसार ट्राई QoS (क्वालिटी ऑफ सर्विस) नियम और कड़े करने पर जोर दे रहा है। दावे के मुताबिक ग्राहकों को सर्विस ना मिलने पर जुर्माने की राशि बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा ट्राई सर्विसेज की क्वालिटी के नियम भी कड़ने की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 70 फीसदी ग्राहक रोजाना कॉल ड्रॉप की समस्या से जूझते हैं। इसके अलावा करीब 35 फीसदी लोगों को 4G/5G सर्विसेज में बाधा आती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें