काम की बात: Airtel, Jio, BSNL, Vi नहीं दे रहे जवाब तो यहां करें शिकायत, तुरंत निकल जाएगी हेकड़ी
आमतौर पर यूजर पहले अपने सर्विस प्रोवाइडर से शिकायत करते हैं, लेकिन बहुत बार कंपनियां शिकायतों पर समय से प्रतिक्रिया नहीं देतीं या समाधान नहीं करतीं। अब राहत की बात ये है कि आप ऐसे गैर-जिम्मेदार टेलीकॉम ऑपरेटरों की शिकायत सीधे दूरसंचार विभाग (DoT), संचार मंत्रालय से कर सकते हैं और तेज़ समाधान पा सकते हैं।

विस्तार
बड़े शहरों में ये सेवाएं आसानी से उपलब्ध होती हैं, लेकिन दूरदराज के इलाकों में कई बार केवल एक या दो ऑपरेटर ही काम करते हैं। ऐसे में अगर नेटवर्क या सर्विस में कोई गड़बड़ी आ जाए, तो यूजर्स को गंभीर परेशानी झेलनी पड़ती है। आमतौर पर यूजर पहले अपने सर्विस प्रोवाइडर से शिकायत करते हैं, लेकिन बहुत बार कंपनियां शिकायतों पर समय से प्रतिक्रिया नहीं देतीं या समाधान नहीं करतीं। अब राहत की बात ये है कि आप ऐसे गैर-जिम्मेदार टेलीकॉम ऑपरेटरों की शिकायत सीधे दूरसंचार विभाग (DoT), संचार मंत्रालय से कर सकते हैं और तेज़ समाधान पा सकते हैं।
मार्च और अप्रैल 2025 में DoT ने शिकायतों के समाधान के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
- BSNL का उदाहरण:एक दूरस्थ गांव में BSNL 4G टावर की UBR केबल में खराबी के कारण नेटवर्क बंद था। DoT को शिकायत मिलने के बाद BSNL ने तुरंत जांच कर कुछ ही दिनों में सेवा बहाल कर दी।
- Airtel का मामला:आगरा के एक यूज़र ने Airtel Air Fiber की खराब इंटरनेट सेवा को लेकर बार-बार शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। DoT में शिकायत के बाद Airtel ने तुरंत कार्रवाई की और इंटरनेट सेवा फिर से शुरू कर दी।
अगर आपकी भी कोई शिकायत है और टेलीकॉम कंपनी प्रतिक्रिया नहीं दे रही है, तो नीचे दिए गए तरीके से आप DoT के पास शिकायत दर्ज करा सकते हैं:
- CPGRAMS पोर्टल पर जाएं, वेबसाइट लिंक: https://pgportal.gov.in
- अगर आप पहली बार वेबसाइट का उपयोग कर रहे हैं, तो पहले अकाउंट बनाएं और खुद को रजिस्टर करें।
- होमपेज पर 'Lodge Public Grievance' (लोक शिकायत दर्ज करें) विकल्प पर क्लिक करें।
- अपनी शिकायत को सही विभाग तक पहुंचाने के लिए ‘Telecommunications’ (दूरसंचार) कैटेगरी चुनें।
- मुख्य श्रेणी चुनने के बाद, अगली स्तर की श्रेणी चुनें, जैसे: नेटवर्क समस्या, बिलिंग, सेवा एक्टिवेशन, स्लो इंटरनेट या कॉल ड्रॉप
- शिकायत से जुड़ी सभी जानकारी दें। यदि आपके पास स्क्रीनशॉट, बिल, पुरानी शिकायत संख्या जैसी कोई फाइल हो, तो उसे भी अपलोड करें।
- शिकायत सबमिट करने के बाद इसे संबंधित अधिकारियों तक भेज दिया जाएगा। आमतौर पर कुछ दिनों के भीतर समाधान मिल जाता है।
- WWDC 2025: आईफोन से एंड्रॉयड में भी ट्रांसफर हो सकेंगे ई-सिम कार्ड, iOS 19 में आ रहा कमाल का फीचर
- Ghibli: घिब्ली ट्रेंड आपके लिए बन सकता है मुसीबत, आपने भी बनाई है फोटो तो यह चेतावनी जरूर पढ़ें
- Spectrum: TRAI ने बैकहॉल बैंड्स में स्पेक्ट्रम आवंटन की प्रक्रिया पर परामर्श शुरू किया
- अमेरिका iPhone भेजने में भारत ने चीन को छोड़ा पीछे, दिखा 76% का इजाफा